स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत में श्रीलंकाई प्रशासकों का क्षमता निर्माण पूरा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री के सचिव सहित 14 सिविल सेवकों को प्रशिक्षण

भारत और श्रीलंका प्रशासनिक संस्थागत सहयोग के लिए सहमत हुए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 17 February 2024 03:33:20 PM

capacity building of sri lankan administrators in india completed

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंका के वरिष्ठ सिविल सेवकों के पहले बैच केलिए आयोजित विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम का कार्यकारी प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो 12 से 17 फरवरी तक आयोजित किया गया था। इसमें श्रीलंका के प्रधानमंत्री के सचिव अनुरा दिसानायके के नेतृत्व में श्रीलंका के चौदह वरिष्ठ सिविल सेवक अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। इनमें श्रीलंका के प्रमुख विभागों और मंत्रालयों जैसे प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव डॉ धर्मश्री कुमारतुंगा, गृह मंत्रालय, प्रांतीय परिषद और स्थानीय सरकार में सचिव प्रदीप यशरत्ना, श्रीलंका इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन के महानिदेशक नालका कलुवेवे सहित कई और विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
भारत सरकार में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम को मुख्य रूपसे संबोधित किया था। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सदस्य नीति आयोग, सदस्य लोकपाल, केंद्रीय सतर्कता आयोग के सचिव, क्षमता निर्माण आयोग के सचिव ने भी श्रीलंकाई प्रशासकों से अपने नेतृत्व अनुभव साझा किए। श्रीलंका के प्रधानमंत्री के सचिव अनुरा दिसानायके ने कहाकि राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में क्षमता निर्माण कार्यक्रम से श्रीलंका को सीखने के परिप्रेक्ष्य में जानने और भारत की सर्वोत्तम कार्य प्रणलियों तथा सफलता की सीख को अपनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम की संरचना केलिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव तथा राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक वी श्रीनिवास ने कहाकि राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और श्रीलंका के इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन केबीच जुड़ाव सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक था, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय सुशासन केंद्र आनेवाले हफ्तों में श्रीलंका के इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन केसाथ एक संस्थागत सहयोग सुविधा स्थापित करने केलिए तैयार है। वी श्रीनिवास ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग केलिए विदेश मंत्रालय, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और कार्यक्रम को संबोधित करने वाले भारत सरकार के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की समर्पित प्रशिक्षण टीम के अथक प्रयासों से पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ एपी सिंह, सहयोगी पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ संजीव शर्मा, सहयोगी पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ गजाला हसन और प्रशिक्षण सहायक ब्रिजेश बिष्ट ने की थी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]