स्वतंत्र आवाज़
word map

रेलवे के सिपाही को जीवन रक्षा पदक

महिला रेल यात्री को चलती ट्रेन से कटने से बचाया

आरपीएसएफ के महान मूल्यों का शानदार उदाहरण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 19 February 2024 05:06:10 PM

constable shashikant kumar honored

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस-2024 पर वर्ष 2023 केलिए रेलवे सुरक्षा विशेष बल के प्रतिष्ठित ‘जीवन रक्षा पदक’ से आरपीएसएफ के कांस्टेबल शशिकांत कुमार को सम्मानित किया है। रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान ने एक महिला रेल यात्री के जीवन को बचाने में अद्वितीय साहस सोच और त्वरित और सफल कार्रवाई की, जिसने उसे इस पुरस्कार तक पहुंचाया है और उसे ये सम्मानित पहचान मिली। शशिकांत कुमार ने 8 जून 2023 को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर उस समय असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया, जब उन्होंने एक महिला यात्री को गंभीर खतरे में देखा। महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई।
महिला यात्री चलती ट्रेन के पहिये के नीचे आने ही वाली थी कि तभी शशिकांत कुमार ने बिना किसी हिचकिचाहट और देर किए अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हुए महिला यात्री की जान बचा ली। शशिकांत कुमार के त्वरित और निर्णायक प्रयास ने रेल यात्रियों के जीवन की रक्षा केप्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित करते हुए एक संभावित घातक दुर्घटना को रोका। उनका निःस्वार्थ कार्य रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा सेवा के उच्चतम आदर्शों और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 'जीवन रक्षा पदक' शशिकांत कुमार के अनुकरणीय साहस और सार्वजनिक सुरक्षा केप्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उसकी बहादुरी उसके साथी सहयोगियों केलिए प्रेरणा का काम करती है। यह रेलवे सुरक्षा विशेष बल के महान मूल्यों का एक शानदार उदाहरण है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]