स्वतंत्र आवाज़
word map

मॉर्डन वधू ने संस्कारी परिवार में कलह मचाई!

लखनऊ में आस-पास 'अठरंगी दुल्हनिया' फिल्म की रोमांचक शूटिंग

मुख्य किरदार में हैं आदित्य ओझा मनोज टाइगर और एक्ट्रेस श्रुति राव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 20 February 2024 04:13:26 PM

exciting shooting of 'atrangi dulhania' film in lucknow

लखनऊ। एक अमीर परिवार काफी संस्कारी है, अपने लड़के केलिए भी एक संस्कारी वधू ढूंढ रहा है, काफी प्रयास के बादभी उसे कोई अच्छा संस्कारी परिवार नहीं मिलता है। इस कहानी पर भोजपुरी फिल्म अठरंगी दुल्हनिया की लगभग एक महीने से लखनऊ में शूटिंग चल रही है। अठरंगी दुल्हनिया की कहानी एक दिलचस्प फैमिली ड्रामा है, जिसके मुख्य किरदार में एक्टर आदित्य ओझा, एक्टर मनोज टाइगर और एक्ट्रेस श्रुति राव हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज ओझा कर रहे हैं एवं फिल्म निर्माता हैं अश्वनी शर्मा। अश्वनी शर्मा की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे पड़ोसन, मोटकी दुल्हनिया जैसी फिल्में बना चुके हैं। दर्शकों ने इन फिल्मों को भी काफी पसंद किया था। अठरंगी दुल्हनिया फिल्म की कहानी के किरदारों आदित्य, मनोज और श्रुति का अभिनय एक फैमिली ड्रामे पर पूरा फोकस करता है।
लखनऊ और लखनऊ के आस-पास इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। अठरंगी दुल्हनिया केलिए मैट्रिमोनियल पर वधू ढूंढने की सलाह मिलती है। मैट्रिमोनियल साइड पर इच्छानुसार एक प्रोफाइल मैच कर जाता है, मगर शादी केबाद परिवार को पता चलता हैकि वधू काफी मॉर्डन एवं नए ज़माने से प्रेरित है और शुरू हो जाती है पारिवारिक कलह। शेखर मधुर ने अठरंगी दुल्हनिया फिल्म को गीतों से सजाया है। फिल्म की शूटिंग दो फरवरी से लखनऊ में बख्शी का तालाब, सीतापुर रोड, सुशांत गोल्फ सिटी, इंदिरानगर सहित कई जगहों पर चल रही है। लखनऊ में करीब एक हफ्ते और इस फिल्म की शूटिंग चलेगी। अठरंगी दुल्हनिया जीएमए बैनर तले बन रही है। फिल्म निर्माता अश्वनी शर्मा ने बताया कि ये फिल्म मैट्रिमोनियल साइड पर होने वाली धोखाधड़ी का भी पर्दाफाश करती है, इसलिए यह फिल्म दर्शकों का और ज्यादा ध्यान आकर्षित करेगी। अठरंगी दुल्हनिया फिल्म की शूटिंग काफी रोमांचक है।
अठरंगी दुल्हनिया फिल्म के निर्देशक का कहना हैकि यह कहानी पारिवारिक कलह के अनकहे पहलुओं को भी छुएगी। फिल्म के सभी कलाकार इसकी सफलता को लेकर काफी आशांवित हैं। उम्मीद की जा रही हैकि अठरंगी दुल्हनिया के संवाद और गाने दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। फिल्म की कहानी ज्ञानेश श्रीवास्तव और शभा वर्मा ने लिखी है। संगीत अमन श्लोक और संगीत के बोल शेखर मधुर के हैं। फिल्म प्रोडक्शन मैनेजर एहसान खान और लाइन प्रोडूसर रिज़वान खान हैं। फिल्म में आदित्य राज ओझा, श्रुति रॉव, मनोज टाइगर के अलावा प्रकाश जैसवाल, मीनू शर्मा, रिंकू यादव, कविता, तपस शर्मा, भौमा कुमार भी प्रभावशाली भूमिका में हैं। गौरतलब हैकि हाल के वर्षों में लखनऊ हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के निर्माण का पसंददीदा क्षेत्र बना हुआ है और यहां कई लोकप्रिय फिल्मों का फिल्मांकन हो चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]