स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रधानमंत्री ने देखा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

'विविध वनस्पतियों वन्य जीवों से समृद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर'

नागरिकों से काजीरंगा की अद्वितीय सुंदरता देखने का आह्वान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 9 March 2024 03:18:16 PM

prime minister visited kaziranga national park

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह असम में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। उन्होंने नागरिकों से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आने और इसके परिदृश्यों की अद्वितीय सुंदरता का अनुभव करने का भी आह्वान किया। उन्होंने संरक्षण कार्य केलिए प्रयासरत महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा से बातचीत की और प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा में उनके समर्पण और साहस की सराहना की। उन्होंने ने लखीमाई, प्रद्युम्न और फूलमई हाथियों को गन्ना खिलाते हुए अपनी झलकियां भी साझा कीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में उल्लेख करते हुए लिखाकि आज सुबह मैं असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में था, सघन हरियाली केबीच यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल एक सींग वाले गैंडे सहित विविध वनस्पतियों और वन्यजीवों से समृद्ध है। उन्होंने सभीसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आने और इसके परिदृश्यों की अद्वितीय सुंदरता और असमवासियों के सौहार्द एवं आतिथ्य का अनुभव प्राप्त करने का आग्रह किया, जो असम की भावनाओं केसाथ गहराई से जोड़ता है। उन्होंने लिखाकि महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा हमारे जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा, संरक्षण केलिए प्रयासरत है, हमारी प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा में उनका समर्पण और साहस वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्होंने लिखाकि काजीरंगा में कई प्रजातियों केसाथ-साथ बड़ी संख्या में हाथी भी हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]