बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास में अबतक के सबसे अधिक 64 दशमलव 66 प्रतिशत मतदान केसाथ इसबार 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों केलिए मतदान हुआ, इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 75 लाख से अधिक थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसाथ आईसीसी महिला विश्वकप-2025 चैंपियन टीम की बड़ी ही भावनात्मक मुलाकात हुई। बीते दिनों महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम से एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रधानमंत्री से प्रेरक संवाद करते हुए कहाकि उनसे मिलना उनके...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए लखपति दीदी पहल की सराहना की और इसे भारत की महिलाओं की शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहाकि यह पहल उन युवतियों, महिलाओं के संकल्प को दर्शाती है, जो चुनौतियों को अवसरों में बदल रही हैं। उपराष्ट्रपति ने कहाकि...
भारत इजराइल में रक्षा सहयोग पर तेल अवीव में संयुक्त कार्यसमूह की 17वीं बैठक हुई, जिसकी सह अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम ने की। बैठक में रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों देशों...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में पदक और उपाधि पाने वाले मेधावियों को बधाई दी और यह देखकर प्रसन्नता व्यक्त कीकि देश के अन्य क्षेत्रों की तरह इस विश्वविद्यालय में भी कुल विद्यार्थियों और पदक पाने वाले मेधावियों में बेटियों की संख्या अधिक है। राष्ट्रपति ने...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा हैकि भारत की मज़बूत और जीवंत लोकतांत्रिक व्यवस्था से दुनिया आकर्षित है और भारत में निवेश करने केलिए तेज़ीसे इच्छुक हो रही है। भारत की उल्लेखनीय आर्थिक और तकनीकी प्रगति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन फातिमा माता राष्ट्रीय महाविद्यालय कोल्लम के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहाकि एक महान, सशक्त और करुणामयी समाज निर्माण केलिए मनुष्य निर्माण सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने फातिमा...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती पर आज उत्तराखंड विधानसभा में जनप्रतिनिधियों को प्रेरक संबोधन दिया। राष्ट्रपति ने कहाकि विधानसभाएं भारतीय संसदीय प्रणाली का एक प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने उल्लेख कियाकि बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं ने संसदीय प्रणाली को...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर नवा रायपुर में भव्य छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और संयुक्तराज्य अमेरिका के युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने 'अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा' दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जो भारत अमेरिका की पहले से मज़बूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत है। दोनों नेता कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षामंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहाकि सरदार पटेल की 150वीं जयंती एक ऐतिहासिक अवसर है और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदारजी को समर्पित एक भव्य स्मारक...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा हैकि युवा सिविल सेवक विधायिका के कानूनों और नीतियों को जमीनी स्तरपर प्रभावी ढंग से लागू करें और संविधान की भावना अपने कर्तव्यों के निर्वहन, अपने कार्यों, आचरण में प्रदर्शित करें और उनमें बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिपादित जनसेवा की भावना प्रतिबिंबित होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि...
गृहमंत्री अमित शाह ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के संबंध में आज पटना में प्रेस वार्ता में कहाकि वर्ष 2014 से हर वर्ष 31 अक्टूबर को गुजरात के केवडिया में देश की एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति सरदार साहब की भव्य प्रतिमा के सामने शानदार परेड आयोजित होती है। उन्होंने कहाकि...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वायुसेना स्टेशन अंबाला से शक्तिशाली राफेल विमान में रोमांचित उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं, इससे पहले उन्होंने 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। गौरतलब...
प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी मंत्रालयों और विभागों में हिंदी का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए, क्योंकि हिंदी...

मध्य प्रदेश

















