

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 4 श्रेणियों में 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एल मुरुगन और मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा केसाथ ऑनलाइन रूपसे भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं और उनका आह्वान कियाकि उनको प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी को हासिल करने की अंधाधुंध दौड़ से बाहर आने की जरूरत है। उपराष्ट्रपति ने युवाओं को शासन में सबसे महत्वपूर्ण हितधारक बताया और उन्हें अलग...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें मिजोरम विश्वविद्यालय में एसटी गर्ल्स हॉस्टल और मौलपुई में सरकारी आइजोल कॉलेज, आइजोल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन का स्थायी परिसर और पछुंगा यूनिवर्सिटी...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्वोत्तर राज्यों के विधानमंडलों सहित सभी राज्यों के विधानमंडलों की बैठकें अधिक से अधिक और लम्बी अवधि केलिए बुलाने की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि कानून बनाने केलिए पर्याप्त समय मिले, बड़े सार्वजनिक हित के विषयों पर चर्चा की जा सके और कार्यपालिका का दायित्व सुनिश्चित किया जा सके।...

भारत और जापान संयुक्त द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों की श्रृंखला में आपसी संबंधों को बल प्रदान करते हुए अगले स्तर तक ले जाने के लिए एकबार फिर एकसाथ आए। भारत और जापान की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण धर्म गार्जियन-2019 मिजोरम के वैरेंगटे में काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल में संपन्न...

भारतीय सेना और जापानी सेना ने मिजोरम के वैरेंटे स्थित काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल में अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2018' को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह दोनों देशों के बीच सैन्य एवं राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संयुक्त सैन्य अभ्यास के तहत...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नवीन ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि छात्रों को ऐसे कौशल से पारंगत करना है, जिससे कि वे अपने चुने हुए क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य का समग्र विकास होना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने ये बातें आइजॉल में...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने मिजोरम की राजधानी आईजोल में शहरी निर्धनों के लिए मिजोरम सरकार की आधारभूत सेवायोजना के अंतर्गत कमजोर वर्गों के लिए आवासीय परिसरों का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इस अवसर पर कहा कि नवीन मिजोरम के बिना न्यू इंडिया का होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए आवास के साथ-साथ दिन...

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ऐजल में भारत-म्यांमार सीमावर्ती राज्यों की समीक्षा बैठक की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जल्द ही पूर्वोत्तर के कई शहर ‘स्मार्ट नगर योजना’ के तहत विकसित किए जाएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि अंतर्राज्यीय सड़क निर्माण, पूर्वोत्तर के शहरों को सड़क एवं हवाई मार्गों से जोड़ना, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य...