
केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड ‘द कॉटेज’ ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरपर सम्मानित महिला शिल्पकारों की पारंपरिक कृतियों एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली एक अनूठी प्रदर्शनी केसाथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 का गौरवपूर्वक जश्न मनाया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की उपायुक्त कात्यायनी संजय भाटिया...

‘महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारा संकल्प और प्रतिबद्धता है! महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम!’ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बात कहते हुए आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाखों की संख्या में मौजूद महिलाओं के सामने भाजपा सरकार के इस वचन को पूरा करने का ऐलान कियाकि दिल्ली...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहाकि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के ‘संविधान सभा की महिला सदस्यों का जीवन और योगदान’ विषय पर एक प्रकाशन का विमोचन किया गया। यह विद्वत्तापूर्ण कार्य उन पंद्रह प्रख्यात महिलाओं केप्रति भावभीनी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण...

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बहनों और लखपति दीदीयों केसाथ भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश-प्रदेश की नारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहाकि भारत में हजारों साल पहले...

पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थानों की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ शुरू किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 से पहले इस कार्यशाला में देशभर से 1200 से अधिक महिला पंचायत नेता एक मंच पर आईं। सशक्त पंचायत नेत्री अभियान एक...

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने स्वावलंबिनी महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में अपना खुदका व्यवसाय स्थापित करने केलिए आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करना है। उन्होंने कहाकि हम महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों के एक समूह ने मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित महिला शांति सैनिकों के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि शांति स्थापना मिशन में महिलाओं की मौजूदगी इसे और अधिक विविधतापूर्ण और समावेशी बना देती है। उन्होंने कहाकि महिला शांति...

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि भारत में महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप वैश्विक स्तरपर पहचान बना रहे हैं, यहां तककि अंतरिक्ष जैसे कठिन क्षेत्रों मेंभी देश की महिला केंद्रित परियोजनाओं को दुनियाभर...

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने तथा उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखाकि भारत को सभी क्षेत्रोंमें बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है, उनकी उपलब्धियां हम सभीको प्रेरित करती रहती हैं और हमारी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कल पंचायती राज संस्थाओं की अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने भी महिला प्रतिनिधियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। यह समूह दिल्ली में है। उन्होंने ‘पंचायत से संसद’ पहल केलिए राष्ट्रीय महिला आयोग, लोकसभा...

महिला उद्यमिता मंच ने अपनी अवार्ड टू रिवार्ड पहल केतहत महिला सैलून और ब्यूटी पार्लर उद्यमियों को सहायता देने केलिए शहरी कंपनी केसाथ एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है। नीति आयोग में वर्ष 2018 में एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूपमें विकसित किया गया महिला उद्यमिता मंच वर्ष 2022 में सार्वजनिक-निजी भागीदारी में परिवर्तित हो गया, जिसका...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय विमानन क्षेत्र में सफल महिला अधिकारियों (वुमन अचीवर्स) के एक दल ने मुलाकात की। यह मुलाकात द प्रेसिडेंट विद द पीपल पहल केतहत हुई, जिसका उद्देश्य लोगों केसाथ मजबूत संबंध स्थापित करना और उनके योगदान की सराहना करना है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि भारत के नागरिक...

ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव शैलेश कुमार सिंह ने यह कहते हुए महिला उद्यमियों को ऋण देनेवाले बैंकों को पुरस्कार प्रदान किए हैंकि महिलाएं उच्चस्तर की संवेदना, स्वामित्व, प्रतिबद्धता, ईमानदारी, पारदर्शिता प्रदर्शित करती हैं और अपने लक्ष्यों के क्रियांवयन में पर्याप्त समय और ऊर्जा लगाती हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास...

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह ने भारत में ग्रामीण स्तरपर कानूनी साक्षरता बढ़ाने की दिशामें एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक गैर लाभकारी संगठन ‘साक्षी’ से समझौता किया है। इस अवसर पर साक्षी एनजीओ की अध्यक्ष स्मिता भारती ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य कानूनी सहायता और...