
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने येलहंका एयरफोर्स स्टेशन बेंगलुरु पर आज एयरो इंडिया के 15वें संस्करण का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया और विश्वास व्यक्त कियाकि महत्वपूर्ण और अग्रणी प्रौद्योगिकियों का संगम एयरो इंडिया-2025 इस दौर की अनिश्चितताओं से निपटने केलिए सम्मान, हित और आपसी लाभ के आधार पर समान विचारधारा वाले देशों केबीच...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज साउथ ब्लॉक नई दिल्ली में सेना के कार्यक्रम में 'युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली-संजय' को हरी झंडी दिखाई। यह युद्धक्षेत्र की पारदर्शिता और एक केंद्रीकृत वेब एप्लिकेशन के माध्यम से भविष्य के युद्धक्षेत्र में बदलाव करेगा, जो भारतीय कमांड, सेना मुख्यालय और सेना निर्णय प्रणाली को जानकारी प्रदान...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के अलाप्पुझा जिले में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया, जो उन 100 नए सैनिक स्कूलों में से एक है, जिन्हें गैर सरकारी संगठनों, संस्थाओं, निजी स्कूलों एवं राज्य सरकार के विद्यालयों केसाथ साझेदारी में क्रमबद्ध तरीके से स्थापित किया जारहा है। इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल...

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना केलिए मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति केलिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) केसाथ लगभग 2960 करोड़ रुपये की लागत से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एमओडी और बीडीएल के अधिकारियों ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का मुकुटरत्न बताते हुए कहा हैकि यह पाकिस्तान केलिए विदेशी क्षेत्रसे अधिक कुछ नहीं है। उन्होंने कहाकि पीओके के बिना जम्मू कश्मीर अधूरा है, वहां रहनेवाले लोगों को पाकिस्तान धर्म के नाम पर गुमराह और भारत के खिलाफ भड़काने का प्रयास करता रहता है। उन्होंने...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्यकर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में निपुण बनाने में भारतीय सेना के प्रशिक्षण संस्थानों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की है। वे 29 दिसंबर को महू में भारतीय सेना के तीन प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान-आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी), इन्फैंट्री स्कूल और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय नौसेना दिवस पर पुरी तट पर आयोजित भव्य नौसेना दिवस समारोह में भाग लिया और भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल प्रदर्शन देखे और सराहे। राष्ट्रपति ने कहाकि ऑपरेशनल प्रदर्शन में प्रदर्शित उन्नत प्रौद्योगिकी, सामरिक कौशल और विशुद्ध साहस का सहज एकीकरण हमारी नौसेना के युद्ध केलिए तैयार, भविष्य...

भारतीय सेना और कंबोडियाई सेना केबीच 1 से 8 दिसंबर 2024 तक संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स का पहला संस्करण आज विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे में शुरू हो चुका है। अभ्यास में कंबोडियाई सेना की टुकड़ी में 20 सैनिक और भारतीय सेना की टुकड़ी इन्फैंट्री ब्रिगेड के 20 सैनिक भाग ले रहे हैं। अभ्यास सिनबैक्स एक योजना अभ्यास है, जिसका उद्देश्य...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु के दौरे पर हैं। उन्होंने देश के प्रमुख त्रिसेवा संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के भावी रक्षा अधिकारियों और प्रशिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार करियर की शुभकामनाएं दीं और एक प्रेरणादायक...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं केबीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद का तीसरा संस्करण आज पुणे में विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हो चुका है। इसका आयोजन 21 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। ऑस्ट्राहिंद अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से किया जाता है। इसमें 140 कर्मियों वाले भारतीय दल...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ‘समुद्र में एक दिन’ कार्यक्रम केतहत गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर मिग 29के के उड़ान भरने और उतरने, युद्धपोत से मिसाइल फायरिंग अभ्यास और पनडुब्बी संचालन सहित कई नौसेना अभियानों को देखा, सराहा और अपनी सेना पर गर्व व्यक्त किया। राष्ट्रपति को इस मौके पर भारतीय नौसेना की...

भारतीय तटरक्षक बल के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) निर्मित दो फास्ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘अदम्य’ और ‘अक्षर’ को समारोहपूर्वक कल एकसाथ लॉंच कर दिया गया। ये दोनों फास्ट गश्ती पोत 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से बने हैं, ये दोनों फास्ट गश्ती जहाज जीएसएल केसाथ 473 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आठ ऐसे एफपीवी केलिए किएगए...

भारतीय तटरक्षक बल के 26वें महानिदेशक परमेश शिवमणि ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। परमेश शिवमणि 35 वर्ष से अधिक के अपने शानदार करियर के दौरान तटवर्ती और समुद्री क्षेत्रमें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। परमेश शिवमणि नौ संचालन एवं दिशा-निर्देशन के विशेषज्ञ हैं और उनकी समुद्री कमान में उन्नत समुद्री गश्ती...

भारतीय नौसेना के जहाज तीर और शार्दुल एवं भारतीय तटरक्षक बल के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन जहाज वीरा ओमान की शानदार चार दिवसीय यात्रा से स्वदेश लौट आए हैं। भारतीय नौसेना ने इस दौरान विभिन्न मोर्चों पर ओमान की रॉयल नेवी केसाथ बातचीत एवं सहयोग को बढ़ावा दिया, जिससे दोनों समुद्री देशों केबीच संबंध और गहरे एवं मैत्री सेतु...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज दशहरे के पावन पर्व पर पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर सैनिकों के साथ पारंपरिक शस्त्र पूजा की। उन्होंने कहाकि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत हैकि अगर आवश्यकता हुई तो रक्षा हथियारों और उपकरणों का पूरी ताकत से उपयोग किया जाएगा। रक्षामंत्री ने...