स्वतंत्र आवाज़
word map

पहला त्रिपुट जहाज जीएसएल गोवा में लॉंच

रूस से प्राप्त तेग व तलवार श्रेणी के अनुवर्ती जहाज संस्करण

भारत की विनिर्माण इकाइयों में बड़े पैमाने पर रक्षा उत्पादन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 24 July 2024 03:41:12 PM

first triput ship launched at gsl goa

पणजी। भारतीय नौसेना केलिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के निर्माणाधीन त्रिपुट श्रेणी के दो अतिरिक्त पी1135.6 अनुवर्ती जहाजों में से पहला त्रिपुट जहाज 23 जुलाई को जीएसएल गोवा में समुद्री परंपरा केसाथ लॉंच कर दिया गया है। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई की उपस्थिति में अथर्ववेद के आह्वान केसाथ रीता श्रीधरन ने जहाज का शुभारंभ किया। शक्तिशाली तीर के नाम पर जहाज का नाम त्रिपुट रखा गया है, जो भारतीय नौसेना की अदम्य भावना तथा दूरतक और गहराई तक वार करने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है।
गौरतलब हैकि रक्षा मंत्रालय और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने 25 जनवरी-19 में त्रिपुट श्रेणी के दो उन्नत जहाजों के निर्माण के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इनको दुश्मन के सतह के जहाजों, पनडुब्बियों और हवाई जहाजों के खिलाफ युद्ध संचालन केलिए डिज़ाइन किया गया है। त्रिपुट श्रेणी के ये जहाज 4.5 मीटर खिंचाव (ड्रैफ्ट) केसाथ 124.8 मीटर लंबे और 15.2 मीटर चौड़े हैं। इनका विस्थापन लगभग 3600 टन है और इनकी गति अधिकतम 28 नॉट है। ये गोपनीय मारक, उन्नत हथियार तथा सेंसर और प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणालियों से लैस हैं।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित किए जारहे त्रिपुट श्रेणी के ये जहाज रूस से प्राप्त किए गए तेग और तलवार श्रेणी के जहाजों के अनुवर्ती जहाज हैं। इनका निर्माण पहलीबार किसी भारतीय शिपयार्ड में स्वदेशी रूपसे किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप हथियारों और सेंसर सहित फिट किएगए उपकरणों का एक बड़ा प्रतिशत स्वदेशी है, जिससे यह सुनिश्चित होता हैकि भारतीय विनिर्माण इकाइयां बड़े पैमाने पर रक्षा उत्पादन कर रही हैं, जिससे देशमें रोज़गार का भी सृजन हो रहा है और क्षमता निर्माण में भी वृद्धि हो रही है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]