नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्रमें भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लीक्यातारा को पद्मश्री प्रदान किया। वह कोप्पल जिले के मोरनहल्ली गांव की अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर प्रशंसित कठपुतली कलाकार हैं। वह एक खानाबदोश जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने सात दशक तक चमड़े की कठपुतली का प्रदर्शन किया है।