स्वतंत्र आवाज़
word map

नारी नाविक अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा'

मुंबई-सेशेल्स-मुंबई 4000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण यात्रा

भारतीय नौसेना जलयात्रा प्रशिक्षण केंद्र कोलाबा से दल रवाना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 7 April 2025 06:40:12 PM

tri shakti nari sailor campaign

मुंबई। भारतीय नौसेना जलयात्रा प्रशिक्षण केंद्र कोलाबा मुंबई से कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एके रमेश ने मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को आज एक कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के 12 सदस्यीय महिला चालक दल केसाथ यह अभियान आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर मुंबई-सेशेल्स-मुंबई की 4000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण 55 दिवसीय यात्रा पर निकल चुका है। यह अग्रणी पहल नारी शक्ति की अदम्य भावना को दर्शाती है और इसका उद्देश्य समुद्री प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह अभियान वर्ष 2026 केलिए नियोजित एक औरभी अधिक महत्वाकांक्षी जलयात्रा नौकायन अभियान केलिए एक प्रारंभिक चरण के रूपमें कार्य करेगा।
मुंबई-सेशेल्स-मुंबई नारी नाविक अभियान केलिए कुल 41 में से बारह महिला अधिकारी चुनी गई, जिन्हें दो साल तक समुद्री नौकायन का कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। वे समुद्र में जोखिमपूर्ण नौकायन करने केलिए तैयार हैं, वे अपनी साहस और दृढ़ संकल्पता का प्रदर्शन करेंगी। चालक दल ने कई प्रशिक्षण अभियान शुरू किए हैं, जिनमें वे मौसम की चुनौतियों, नौका की यांत्रिक समस्याओं और शारीरिक थकावट के बावजूद सफल हुए हैं। मुंबई-सिशेल्स-मुंबई अभियान न केवल सशस्त्र बलों में महिलाओं के सशक्तीकरण का प्रतीक है, बल्कि रानी वेलु नचियार, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई जैसी भारत की महान योद्धा रानियों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिनके अनुकरणीय कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा का समापन 30 मई 2025 को ध्वजारोहण समारोह केसाथ होगा। यह अभियान समुद्री प्रयासों में समावेशिता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने केलिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह साबित करता हैकि नारी शक्ति एक अजेय शक्ति है, जो किसीभी चुनौती पर विजय प्राप्त करने में सक्षम है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]