स्वतंत्र आवाज़
word map

पूर्वोत्तर में पर्वतारोहण के लिए सहायता

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 01 June 2013 08:33:47 AM

mountain climbing

नई ‌‌दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव यूके संगमा ने कहा है कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्वतारोहण के लिए ढांचागत विकास के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कल विश्व (माउंट एवरेस्ट) अभियान 2013 की चोटी पर प्रथम पूर्वोत्तर भारत के पर्वतारोहियों और संवाददाताओं से यह बात कही। संगमा ने कहा कि उनका मंत्रालय इस अभियान दल के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर कर चुका है।
विश्व (माउंट एवरेस्ट) अभियान के प्रथम पूर्वोत्तर भारत टॉप को भारत सरकार और मणिपुर सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है तथा मणिपुर पर्वतारोहण और ट्रेकिंग एसोसिएशन, मणिपुर इसे लागू कर रही है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 20 मार्च 2013 को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
यह अपनी तरह का पहला अभियान है, जिसमें पर्वतारोही सिर्फ पूर्वोत्तर भारत के हैं। ग्यारह उत्साही पर्वतारोहियों का दल 17 से 24 मई 2013 के दौरान माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुका है। इस अभियान ने देश के लिए कई रिकार्ड बनाए हैं। इनमें दो बच्चों की मां ने तीसरी बार एवरेस्ट फतह की तथा सबसे कम आयु की एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही का रिकार्ड शामिल हैं।
अभियान दल के सदस्यों की सूची-डॉक्टर एल सुरजीत सिंह मणिपुर-जी शेरपा सिक्किम, पुयामचा मोहन मणिपुर, सुश्री अंशु जामशेरपा अरुणाचल प्रदेश, अथोकपाम रॉबर्ट मणिपुर, सुश्री एन विद्यापति देवी मणिपुर, नीमा लामा अरुणाचल प्रदेश, तरुण सैकिया असम, डेविड जोहमानगैहा मिजोरम, आनंद गुरुंग सिक्किम, नमीराकपम चिंगखींगणबा मणिपुर, सुश्री वानसुक मिरथोंग मेघालय, वारीबाम जेम्स मणिपुर, मिनीषकुमार डेका असम, डॉक्टर एल नेल्सन मणपुर और वानलाल्लियाना मिजोरम।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]