स्वतंत्र आवाज़
word map

कई राजनीतिक दिग्गज सपा में शामिल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के समक्ष सहारनपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल सिंह, कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं, पूर्व विधायक डॉ सुशील चौधरी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहारनपुर हाजी तौसीफ लोकदल छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालो में प्रमुख और हैं- मोहम्मद इरशाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, चौधरी रूद्रसेन वरिष्ठ नेता कांग्रेस, साहिब सिंह ब्लाक प्रमुख, संतरपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष लोकदल(युवा) तथा चौधरी राजेंद्र सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी)। इनके अलावा आगरा की मेयर अंजुला माहोर, पूर्व मेयर किशोरी लाल माहोर, राजेंद्र शर्मा एवं संजय शर्मा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गंगादीन यादव ने भी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता ली। बस्ती के ब्लाक प्रमुख विश्वनाथ जायसवाल (गोपालपुर) महेश सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामतौल, गौंडा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार पांडेय भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।
सपा के प्रवक्ता ने बताया कि आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक-पर्यवेक्षक बेलफेयर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से मिलकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिए जाने की घोषणा की है। इसी प्रकार आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक-पर्यवेक्षक बेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह एवं सचिव राजेंद्र यादव तथा सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र, महामंत्री भृगुनाथ सिंह ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए काम करेगें।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]