स्वतंत्र आवाज़
word map

आईएनटीआरए-आईपीएस पोर्टल शुरू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 08 April 2013 11:21:33 AM

नई दिल्‍ली। गृह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा मामलों के विशेष सचिव एस जयरामन ने सोमवार को आईएनटीआरए-आईपीएस की सरकारी वेबसाइट http://intraips.gov.in की शुरूआत की। इस वेबसाइट की मुख्‍य विशेषताएं हैं-पूरे भारत से संबंधित भारतीय पुलिस सेवा की सिविल सूची, आईपीआर, ताजा अधिसूचनाएं, विज्ञप्तियां, एसीटी, नियमावली, पुलिस पदक पुरस्‍कार विजेताओं की सूची आदि। गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय पुलिस सेवा के सभी अधिकारियों के लिए एक नया ई-मेल पता जारी किया जायेगा। ज्ञान प्रबंधन प्रणाली को इस पोर्टल का हिस्सा बनाया जायेगा, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ज्ञान स्रोतों को अपलोड करके जानकारी साझा करेंगे, जो भारतीय पुलिस सेवा समुदाय के लिए उपयोगी होगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]