स्वतंत्र आवाज़
word map

नक्सल इलाकों में मोबाइल सेवाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 05 June 2013 11:15:40 AM

नई ‌दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव का अनुमोदन किया है, जिसके अंतर्गत नौ राज्यों के नक्सल प्रभावित इलाकों में मोबाइल सेवाओं के लिए टावर लगाए जाएंगे। इन स्थानों का चुनाव केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया है। जिन राज्यों में ये मोबाइल लगाए जाएंगे, उनके नाम हैं-आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
इस परियोजना को भारत संचार निगम लागू करेगा। इस निगम ने 363 स्थानों पर पहले ही टावरों की स्थापना कर दी है। इसके लिए धनराशि यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) देगा और यह परियोजना 12 महीनों के अंदर पूरी करने का लक्ष्य है। इससे मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ेगी और प्रभावित इलाकों में संचार सुविधाएं बेहतर होंगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]