स्वतंत्र आवाज़
word map

मुंबई रीजन की जागरुक पुस्तक का विमोचन

'गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन'

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने पुस्तक का विमोचन किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 25 June 2024 11:56:42 AM

release of awareness book of mumbai region

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन मुंबई में मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी द्वारा संकलित प्रसिद्ध लेखकों के 18 लेखों की पुस्तक 'गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन' का विमोचन किया। पुस्तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रकाशन विभाग ने प्रकाशित की है। राज्यपाल रमेश बैस ने इस अवसर पर एमएमएमएस और 17 लेखकों और दो संपादकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने मुंबईकरों को उनके प्राचीन समुद्री इतिहास के बारेमें जनाने केलिए भी प्रोत्साहित किया। एशियाटिक सोसाइटी के सहयोग से प्रकाशन विभाग ने राजभवन के दरबार हॉल में पुस्तक की प्रस्तुति दी। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में इतिहासकार और इतिहास के उत्साही इच्छुक लोग शामिल हुए।
मुंबई रीजन पुस्तक मुंबई के सोपारा, वसई, वर्सोवा, माहिम, कल्याण, ठाणे, पनवेल, अलीबाग, चौल, मंडद और जंजीरा जैसे विभिन्न पोर्ट्स और डॉक्स के इतिहास पर आधिकारिक लेखों का संकलन है। इतिहासकारों, शोधकर्ताओं, समुद्री विशेषज्ञों, संरक्षण वास्तुकारों और लेखकों ने पुस्तक के सभी 18 अध्यायों में योगदान दिया है। पुस्तक प्राचीन और आधुनिक बंदरगाहों के बारेमें जागरुकता पैदा करने में मील का पत्थर है और इसमें मझगांव डॉक, मुंबई पोर्ट, बॉम्बे डॉक, ससून डॉक, फेरी व्हार्फ के विकास कोभी शामिल किया गया है, जिसे भाऊचा धक्का के नाम से भी जाना जाता है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी के अध्यक्ष कैप्टन केडी बहल, वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) इंद्रशील राव, संपादक डॉ शेफाली शाह, उपाध्यक्ष अनीता येवाले, प्रकाशन विभाग की उपनिदेशक संगीता गोडबोले और लेखक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]