स्वतंत्र आवाज़
word map

तेजस में तीनों सेना उपप्रमुखों ने भरी उड़ान

जोधपुर में मित्र देशों के साथ किया तरंग शक्ति-2024 अभ्यास

भारतीय सशस्त्र बलों के निर्बाध सहयोग व एकीकरण का प्रदर्शन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 10 September 2024 04:24:34 PM

the three vice chiefs of the armed forces flew in tejas

जोधपुर। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के उप प्रमुखों ने स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी, जिसे भारतीय सेना केलिए एक ऐतिहासिक घटना के तौरपर देखा जा रहा है। उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाया और उप थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि केसाथ-साथ उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दो सीट वाले तेजस में उड़ान भरी। यह उड़ान जोधपुर के आसमान पर हुई, जहां भारतीय वायुसेना ने तरंग शक्ति-2024 अभ्यास का आयोजन किया है। यह भारत का पहला बहुराष्ट्रीय अभ्यास है, जिसका उद्देश्य इसमें भाग लेनेवाले मित्र देशों केबीच अंतर-संचालन और परिचालन समन्वय को बढ़ाना है।
तरंग शक्ति अभ्यास के प्रतिभागियों की एक व्यूह रचना केसाथ आईएएफ के नेतृत्व वाले अभ्यास का उद्देश्य घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना है, जिससे व्यापक क्षमताओं केसाथ सहयोग को मजबूत मिलती है। इस मिशन में तेजस को शामिल किए जाने से भारत के रक्षा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में स्वदेशी प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका का पता चलता है। अभ्यास में तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों की संयुक्त भागीदारी से सशस्त्र सेनाओं केबीच सहयोग पर बढ़ते जोर का पता चलता है, जिसमें थल, समुद्र और वायु सेनाएं आधुनिक चुनौतियों का सामना करने केलिए एकसाथ काम कर रही हैं। यह संयुक्त उड़ान इसलिए भी अभूतपूर्व है, क्योंकि पहलीबार तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने एकही अवसर पर उड़ान भरी है, जो भारत की बढ़ती एकीकृत रक्षा क्षमताओं, आत्मनिर्भरता केप्रति प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है।
तेजस में तीनों सेना उप प्रमुखों की संयुक्त उड़ान से न केवल उनके नेतृत्व का पता चलता है, बल्कि भारत के सशस्त्र बलों के निर्बाध एकीकरण भी प्रदर्शित होता है। भारत के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण कौशल के प्रतीक तेजस की यह उड़ान मेक इन इंडिया पहल केलिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। एयरोनॉटिकल डिजाइन एजेंसी के डिजाइन किए गए, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के विकसित और निर्मित तेजस एक अत्याधुनिक कई भूमिकाओं वाला लड़ाकू विमान है, जिसे विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करते हुए भारत के सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। तीनों उप प्रमुखों ने इस अवसर का उपयोग भारत और एफएफसी दोनों की प्रतिभागी सेनाओं केसाथ बातचीत करने केलिए भी किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]