स्वतंत्र आवाज़
word map

अनि‍ता कौल नई न्‍याय सचि‍व

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 1 August 2013 09:26:40 AM

नई दिल्‍ली। कर्नाटक कैडर की 1979 बैच की आईएएस अधि‍कारी अनि‍ता कौल ने वि‍धि ‍एवं न्‍याय मंत्रालय के न्‍याय वि‍भाग में सचि‍व का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे केंद्र और राज्‍य स्‍तर पर वि‍भि‍न्‍न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। अनि‍ता कौल मानव संसाधन वि‍कास मंत्रालय में संयुक्‍त सचि‍व तथा अपर सचि‍व भी रह चुकी हैं।
इसी प्रकार सरकार ने प्रोफेसर वामन केंद्रे को राष्‍ट्रीय नाट्य वि‍द्यालय (एनएसडी) का नि‍देशक नि‍युक्‍त कि‍या है। उनकी नि‍युक्‍ति ‍पदभार ग्रहण करने की ति‍थि‍ से पांच वर्ष के लि‍ए हुई है। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]