स्वतंत्र आवाज़
word map

अभिलेखागार में ई-अभिलेख की शुरूआत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 1 August 2013 09:51:19 AM

नई दिल्‍ली। संस्‍कृति मंत्रालय के सचिव रवींद्र सिंह ने आज यहां भारत के राष्‍ट्रीय अभिलेखागार की त्रैमासिक पत्रिका की शुरूआत की, जिसका नाम ई-अभिलेख है। इसका उद्देश्‍य अभिलेखागारों के विकास पर आधारित जानकारी को फैलाना है।
शुरूआती अंक में अप्रैल-जून, 2013 की अवधि के दौरान भारत के राष्‍ट्रीय अभिलेखागार, राज्‍य, केंद्रशासित प्रदेशों के अभिलेखागारों, व्‍यापारिक अभिलेखागारों और अन्‍य समृद्ध संस्‍थाओं की गतिविधियों का विवरण दिया गया है। इस अंक में अंतर्राष्‍ट्रीय अभिलेखागार दिवस और अंतर्राष्‍ट्रीय अभिलेख संगठनों पर विशेष लेख शामिल किया गया है। पाठकों के लिए यह पत्रिका भारत के राष्‍ट्रीय अभिलेखागार की वेबसाइट nationalarchives.nic.in पर उपलब्‍ध है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]