स्वतंत्र आवाज़
word map

कामगारों के लिए मंत्री समूह का गठन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 7 August 2013 12:27:36 PM

नई दिल्‍ली। सरकार ने रक्षा मंत्री एके एंटनी के नेतृत्‍व में चार मंत्रियों के एक समूह का गठन किया है। यह दल कामगारों की मांगों पर मजदूर यूनियनों के संयुक्‍त मोर्चें के साथ विचार-विमर्श करेगा। मंत्रियों के इस समूह ने 18 फरवरी 2013 और 22 मई 2013 को दो बैठकें आयोजित की। इनमें मजदूर यूनियनों के 10 सूत्री मांग पत्र पर विचार किया गया। बातचीत पूरी नहीं हो पाई और यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ आगे बातचीत करने से पहले मंत्री समूह स्‍वयं मांगों विचार करेगा। इस कारण मंत्री समूह ने कोई अंतिम सिफारिश नहीं की गई है। यह जानकारी श्रम और रोजगार राज्‍य मंत्री कोडिकुन्‍निल सुरेश ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में दी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]