स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय सेनाध्यक्ष बिपिन रावत श्रीलंका पहुंचे

भारतीय सेनाध्यक्ष का श्रीलंका में चार दिन का मिशन

कैंडी एवं त्रिंकोमाली में सैन्य कमांडरों से भी मिलेंगे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 14 May 2018 02:12:44 PM

indian army chief bipin rawat

नई दिल्ली/ कोलंबो। भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत आज से 17 मई तक श्रीलंका के एक आधिकारिक दौरे पर हैं। जनरल बिपिन रावत का श्रीलंका का यह पहला दौरा है। इस यात्रा के दौरान वह श्रीलंका के सबसे वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं एवं सैन्य अधिकारियों से भी मिलेंगे। ‌बिपिन रावत का यह दौरा आपसी हितों एवं समझ के आधार पर मित्रता एवं सैन्य सहयोग के वर्तमान रिश्तों को सुदृढ़ बनाने की भारत की सतत कोशिशों के आलोक में विशेष महत्व रखता है। बिपिन रावत के श्रीलंका पहुंचने पर वहां के सेनाध्यक्ष एवं अधिकारियों ने जनरल बिपिन रावत का जोरदार स्वागत किया।
भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान श्रीलंका के आर्मी सिगनल कॉर्प्स के जवानों को प्रशिक्षित करने के लिए कैंडी स्थित स्कूल ऑफ सिगनल्स में भारतीय सेना द्वारा संकल्पित एवं स्थापित एक कम्युनिकेशन लैबोरेटरी का भी उद्घाटन करेंगे। तीनों सेनाओं के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मुलाकात करने के अतिरिक्त जनरल बिपिन रावत कैंडी एवं त्रिंकोमाली में क्षेत्रीय सैन्य कमांडरों के साथ भी मुलाकात करेंगे। जनरल बिपिन रावत का यह दौरा यूं तो सामान्य रूपसे प्रदर्शित किया गया है, लेकिन यह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एक रणनीतिक दौरा माना जा रहा है। इस दौरान उनकी जो मुलाकातें होंगी, उनके सुरक्षात्मक संदर्भ हैं, जिसमें श्रीलंका भारत के साथ खड़ा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]