स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत यात्रा पर फ्रांस के नौसेना प्रमुख

एडमिरल सुनील लांबा ने किया जोरदार स्वागत

दोनों देशों में नौसैनिक संबंधों पर विस्तृत चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 7 January 2019 03:27:26 PM

admiral christophe prazuck meeting the admiral sunil lamba

नई दिल्ली। फ्रांस के नौसेना प्रमुख एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक ने आज दिल्ली में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से मुलाकात की। एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक 9 जनवरीतक भारत यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना, साथ ही आपसी नौसैनिक सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशना भी है। भारतीय नौसेना प्रमुख ने एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक के भारत आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया और भारत की तीनों सेनाओं ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फ्रांस के नौसेना प्रमुख इस दौरान भारतीय नौसेनाध्यक्ष और नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
भारत और फ्रांस के नौसेना प्रमुख बैठक के दौरान समुद्री संचालन, प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक और रखरखाव सहित भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के आपसी हितों के मुद्दों की एक श्रृंखला पर विस्तृत चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना कई मोर्चों पर फ्रांसीसी नौसेना के साथ सहयोग करती है, जिसमें द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण, विमान वाहक संचालन पर बातचीत, सुरक्षा संवाद और कर्मचारी वार्ता के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में जागरुकता पैदा करना शामिल है। इसके अलावा भारत और फ्रांस नौसेनाओं के जहाज एक दूसरे के बंदरगाहों पर नियमित रूपसे पोर्ट कॉल करते रहते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]