स्वतंत्र आवाज़
word map

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल पर पुस्तक का विमोचन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 March 2013 05:04:18 AM

pratibhadevisingh patil and mohammad hamid ansari

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। हामिद अंसारी ने कहा कि हमारे देश ने अनेक महिला नेता दिए हैं, जिन्होंने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है, लेकिन यह दुखद है कि हम अक्सर महिलाओं को समान नागरिक के रूप में नहीं देखते और उनके मानवीय अधिकारों की ही अनदेखी करते हैं। उप राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल पर लिखी पुस्तक फस्ट वुमन प्रेसीडेंट आफ इंडिया, रिइनवेंटिंग, लीडरशिप, श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का विमोचन किया। इस पुस्तक की लेखिका इंग्लिश एंड फारेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद की कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह हैं।
उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का जीवन और कार्य नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत और उदाहरण योग्य है। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने सार्वजनिक सेवा, सम्मान और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ की। भारत के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने उच्चतम पद का निर्वहन करते हुए संविधान की मर्यादाओं का पालन किया और प्रतिबद्ध रूप से देश के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए कार्य किया। उप राष्ट्रपति ने पुस्तक की लेखिका प्रोफेसर सुनैना सिंह के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक न केवल प्रथम महिला राष्ट्रपति की आत्मकथा है, बल्कि पुस्तक से देश की विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी मिलती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]