स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
नई दिल्ली। दिल्ली डाक सर्किल ने 20 दिसंबर,2010 से सात जनवरी, 2011 के दौरान क्रिसमस और नव वर्ष बधाई डाक के लिए 34 डाकघरों और रेलवे स्टेशनों पर दो रेल डाक सेवा कार्यालयों में विशेष प्रबंध किए हैं। इन डाकघरों में इस तरह की डाक के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। काउंटरों पर अपने क्रिसमस एवं नववर्ष बधाई डाक भेजने के लिए डाक विभाग ने आम लोगों का स्वागत किया है।ये काउंटर मौजूदा सुविधाओं के अतिरिक्त बनाए गए हैं जो इस प्रकार है-अशोक विहार डाकघर, सिविल लाइंस डाकघर, चाणक्यपुरी डाकघर, दिल्ली सामान्य डाकघर, दिल्ली कैंट डाकघर, कैंट डाकघर, हौजखास डाकघर, आईपीएचओ, जनकपुरी डाकघर, कृष्णानगर डाकघर, करौलबाग डाकघर, केशवपुरम डाकघर, कालकाजी डाकघर, लोदी रोड डाकघर, लाजपत नगर डाकघर, मालवीय नगर डाकघर, मल्कागंज डाकघर, महरौली डाकघर, मायापुरी डाकघर, नई दिल्ली सामान्य डाकरघर, नई सब्जी मंडली डाकघर, नारायणा औद्योगिक एस्टेट डाकघर, पटेल नगर डाकघर, पश्चिम विहार डाकघर, रमेशनगर डाकघर, रोहिणी डाकघर, आरके पुरम पंचम डाकघर, आरपी भवन डाकघर, संसद मार्ग डाकघर, सरोजनीनगर एचओ, एसआरटी डाकघर, सीलमपुर डाकघर, श्रीनिवासपुरी डाकघर, शकूरबस्ती डाकघर, आरके पुरम (मुख्य) डाकघर, दिल्ली रेल डाक सेवा (दिल्ली रेलवे स्टेशन) और नई दिल्ली रेल डाक सेवा (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)।