

भारत सरकार ने यह महसूस किया है कि अपने सेवाकाल में कम समय में मरने वाले सरकारी कर्मचारी के मामले में बढ़ी हुई दर से फैमिली पेंशन देने की आवश्यकता है, क्योंकि सेवा के प्रारंभिक चरण में कर्मचारी का वेतन काफी कम होता है, इसलिए सरकार ने 19 सितम्बर 2019 को जारी एक अधिसूचना में केंद्रीय सिविल सेवाओं के नियम-54 (पेंशन) नियम-1972 में...

भारत निर्वाचन आयोग ने अगले महीने होने वाले हरियाणा तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किए जानेवाले पर्यवेक्षकों संग बैठक की, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा तथा और भी केंद्रीय सेवाओं के लगभग 500 अधिकारी शामिल हुए। इन अधिकारियों को सामान्य पुलिस तथा व्यय पर्यवेक्षकों...

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के 169 अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। ये सभी अधिकारी वर्तमान में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिव के तौरपर सम्बद्ध हैं। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनगणना भवन के शिलान्यास समारोह के मौके पर कहा है कि परंपरागत रूपसे जनगणना होती आई है, परंतु 1865 से 1872 के दौरान जनगणना का वर्तमान स्वरूप आया और नए भारत में डिजिटल जनगणना की तैयारी है। अमित शाह ने बताया कि कुल सोलहवीं जनगणना तथा आजादी के बाद आठवीं जनगणना होने जा रही, जिसमें सूचना एकत्र करने के...

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्था भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने आज सांकेतिक भाषा दिवस मनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और रतनलाल कटारिया मुख्य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास राज्य के सबसे बड़े नगर ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ह्यूस्टन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका यात्रा से पूर्व एक वक्तव्य में कहा है कि वे 27 सितंबर 2019 तक अमरीका की यात्रा पर रहेंगे। वे पहले ह्यूस्टन में भारत-अमरीकी समुदाय के भव्य आयोजन और इसके पश्चात संयुक्तराष्ट्र महासभा के 74वें सत्र की उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा परिवहन संबंधी सूचना इलेक्ट्रॉनिक रूपमें स्वीकार करने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया जारी किया है। मंत्रालय ने नवम्बर 2018 में केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन किया गया था, जिसके माध्यम से पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा,...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगोलिया के राष्ट्रपति कोट्टमगिगीं बत्तुलगा के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में प्रीतिभोज की मेजबानी की। राष्ट्रपति कोट्टमगिगीं बत्तुलगा का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि दस वर्ष में किसी मंगोलियाई राष्ट्रपति की यह प्रथम भारत यात्रा है। उन्होंने विश्वास...

भारत सरकार में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने मीडिया से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरें देते समय राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बरतने को कहा है। श्रीपद येसो नाइक ने नई दिल्ली में रक्षा संवाददाता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम-2019 में भाग लेने वाले मीडियाकर्मियों से कहा कि वे बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे तथा...

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह बांग्लादेश यात्रा पर गए हैं। वे 24 सितंबर तक वहां रहेंगे, जिसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत बनाना और उनका विस्तार करना है। एडमिरल करमबीर सिंह इस दौरान बांग्लादेश की नौसेना के प्रमुख एडमिरल औरंगज़ेब चौधरी, सैन्यसेवा प्रमुखों और वरिष्ठ...

केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भू-विज्ञान, खनन और संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के 22 वैज्ञानिकों को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय भू-विज्ञान सम्मान प्रदान किए। प्रह्लाद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि भू-विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले पेशेवरों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल...

अमेरिकी सेना की 5-20 इंफैंट्री बटालियन और भारतीय सेना के असम रेजिमेंट के सैनिकों के बीच ज्वाइंट बेस लुईस मैककॉर्ड वाशिंगटन में आयोजित युद्ध अभ्यास-2019 संपन्न हो गया है। युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका और भारतीय सेना की साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए अमेरिकी सेना प्रशांत के प्रायोजित थियेटर सिक्योरिटी कोऑपरेशन प्रोग्राम के...

रेल मंत्रालय के तत्वावधान में ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भुवनेश्वर स्टेशन को बहु-मॉडल परिवहन केंद्र के रूपमें विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता किया है। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेलमंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वीडियो कांफ्रेंसिंग...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को रक्षा निर्माण का हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2025 तक 26 अरब अमेरिकी डॉलर का रक्षा उद्योग सुनिश्चित करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षामंत्री भारतीय रक्षा निर्माता सोसायटी के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक भारत...