स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया

उच्च शैक्षिक संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 16 शिक्षकों का चयन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने खोले विशेष अवसरों के द्वार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 29 August 2024 01:34:28 PM

scope of national teachers awards expanded (file photo)

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्चशिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (एनएटी)-2024 नीति का दायरा बढ़ाते हुए उच्च शैक्षिक संस्थानों (एचईआईएस) और पॉलिटेक्निक के 16 शिक्षकों का चयन किया है, अबतक यह पुरस्कार केवल स्कूल शिक्षकों तक ही सीमित थे। गौरतलब हैकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुसार विद्यार्थियों, संस्थान और शिक्षा व्यवसाय की उन्नति केलिए प्रेरित ऊर्जावान और सक्षम संकाय महत्वपूर्ण है। इसमें शिक्षा इकोसिस्टम में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने केलिए पुरस्कार और मान्यता जैसे प्रोत्साहनों की भी परिकल्पना की गई है, ऐसेमें वर्ष 2023 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की छत्रछाया में उच्च शैक्षिक संस्थानों (एचईआई) और पॉलिटेक्निक केलिए पुरस्कारों की दो श्रेणियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की श्रेणियों के अनुसार जिन उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के अनुकरणीय शिक्षकों/ संकाय सदस्यों को प्रदान किया गया है, वे इस प्रकार हैं-
श्रेणी उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक। उप श्रेणी एक-इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, वास्तुकला। उप श्रेणी दो-गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी सहित शुद्ध विज्ञान। उप श्रेणी तीन-कला और सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, कानूनी अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन। श्रेणी दो-पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक कुल 10 पुरस्कार चयनित 16 शिक्षक पॉलिटेक्निक, राज्य विश्वविद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों से हैं। पुरस्कार चयन शिक्षण अधिगम प्रभावशीलता, जनसंपर्क गतिविधियों, अनुसंधान और नवाचार, प्रायोजित अनुसंधान/ संकाय विकास कार्यक्रम/ परामर्श शिक्षण जैसे मापदंडों के आधार पर शिक्षक के प्रदर्शन पर आधारित है। उपरोक्त मेंसे सीखने की प्रभावशीलता और जनसंपर्क गतिविधियों का प्रमुख महत्व है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 केलिए चयन प्रक्रिया में दो चरणों वाली प्रक्रिया शामिल है। पहली-नामांकित व्यक्तियों की प्रारंभिक छंटनी केलिए प्रारंभिक खोज सह स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन और दूसरी छंटनी किए गए नामांकित व्यक्तियों मेंसे पुरस्कार विजेताओं के चयन केलिए 'निर्णायक' समिति द्वारा मूल्यांकन। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 केलिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल @www.awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और इसमें जनभागीदारी के हिस्से के रूपमें स्वयं, संस्थागत और सहकर्मी नामांकन के प्रावधान शामिल थे।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 विजेताओं का विवरण इस प्रकार है-उच्च शिक्षा विभाग डॉ गांधीमठी ए, त्यागराजर पॉलिटेक्निक कॉलेज सेलम तमिलनाडु। प्रोफेसर परमार रंजीत कुमार खिमजीभाई, राजकीय पॉलिटेक्निक खड़िया जूनागढ़ गुजरात। प्रोफेसर निधि जैन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली। डॉ स्मिलाइन गिरिजा सविता डेंटल कॉलेज और अस्पताल, सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज सविता यूनिवर्सिटी वेलप्पन्चवाडी चेन्नई। प्रोफेसर बिरिंची कुमार सर्मा कवक विज्ञान और पादप रोग विज्ञान विभाग कृषि विज्ञान संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी। प्रोफेसर श्रीनिवास होथा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे। डॉ एसआर केशव अर्थशास्त्र विभाग बैंगलोर विश्वविद्यालय ज्ञान भारती परिसर केंगेरी बैंगलोर कर्नाटक। प्रोफेसर शिल्पागौरी प्रसाद गणपुले पुणे जिला शिक्षा संघ के प्रोफेसर रामकृष्ण मोरे कला, वाणिज्य और विज्ञान कॉलेज गंगानगर पुणे। डॉ छायापुरम जयशंकर बाबू पांडिचेरी विश्वविद्यालय आर वेंकटरमन नगर कलापेट पुद्दुचेरी। प्रोफेसर नीलाभ तिवारी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर बागसेवनिया, भोपाल। प्रोफेसर विनय शर्मा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की हरिद्वार। डॉ नंदवरम मृदुला राजकीय महिला महाविद्यालय मयूर मार्ग बेगमपेट हैदराबाद तेलंगाना। डॉ शिमी एसएल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानद विश्वविद्यालय) चंडीगढ़। प्रोफेसर कपिल आहूजा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर मध्य प्रदेश। डॉ अनिता सुसीलन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर क्राइस्ट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी केंगेरी कैंपस कनमिनिके कुंबलगोडु बैंगलोर कर्नाटक। प्रोफेसर डॉ शाहनाज़ अयूब बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झांसी उत्तर प्रदेश।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]