
भारत सरकार के प्रमुख प्रकाशन विभाग ने दिल्ली पुस्तक मेले-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रजत पदक जीता है। प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक मेले के समापन और पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रकाशन प्रभाग की प्रमुख और महानिदेशक अनुपमा भटनागर ने प्रकाशन प्रभाग, भारत व्यापार संवर्धन संगठन और फेडरेशन...

भारत सरकार ने भारतीय चिकित्सा प्रणालियों से उपचार चाहने वाले विदेशी नागरिकों केलिए आयुष वीजा की एक नई श्रेणी बनाई है। गौरतलब हैकि विदेशियों में भारतीय चिकित्सा प्रणालियों से सफल चिकित्सा के कारण उनपर भरोसा बढ़ रहा है, इससे भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तरपर ले जाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजधानी नई दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा हैकि दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना पूरे समाज का दायित्व है। राष्ट्रपति ने कहाकि हमें यह सुनिश्चित करना होगाकि उन्हें उचित शिक्षा, रोज़गार के अवसर, सुलभ सार्वजनिक स्थल और एक सुरक्षित...

संगठित वन्यजीव अपराध और अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने केलिए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की शीर्ष निकाय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने सभी बाघ अभयारण्यों और बाघ क्षेत्रों केलिए रेड अलर्ट जारी किया है। बाघ अभयारण्य क्षेत्रों में गश्त तेज करने और विश्वसनीय इनपुट के आधार पर उपरोक्त सभी क्षेत्रों को शिकारी...

भारत सरकार के गृह प्रकाशन विभाग की लोकप्रिय विकास मासिक पत्रिका 'योजना' में 1957 से प्रकाशित किए जा रहे विभिन्न विषयगत क्षेत्रों के चुनिंदा आलेखों पर आधारित एक संग्रहणीय श्रृंखला 'योजना क्लासिक्स' का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में वर्षों से प्रकाशित की जा रही मंत्रमुग्ध कर देने वाली सामग्री की विपुलता और विशालता को...

भारतीय विदेश सेवा-2022 बैच के प्रोबेशनर्स ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रोबेशनर्स का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि सकारात्मक ऊर्जा और नए विचारों से भरे युवाओं केसाथ बातचीत करना उनके लिए खुशी की बात है। राष्ट्रपति ने प्रोबेशनर्स को भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने पर बधाई दी...

केंद्रीय सचिवालय सेवा के फोरम और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिए सीधी भर्ती से आए कार्मिकों सहित केंद्रीय सचिवालय कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूपसे केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से व्यक्तिगत रूपसे रुचि लेने और पिछले महीने सहायक अनुभाग अधिकारियों...

ऐतिहासिक सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक-2023 संसद में पास हो चुका है। इस विधेयक को 20 जुलाई 2023 को राज्यसभा में पेश किया गया था और लोकसभा में भी चर्चा केबाद 27 जुलाई को इसे पास कर दिया गया। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक-2023 के बारेमें संसद में कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह...

मलावी नेशनल असेंबली की अध्यक्ष कैथरीन गोटानी हारा के नेतृत्व में मलावी के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भारत में मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि भारत और मलावी केबीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण ऐतिहासिक संबंध हैं। राष्ट्रपति...

केंद्रीय पीएमओ कार्मिक एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि टाइप 2 मधुमेह (डायबिटीज मेलिटस) और कई अन्य जीवनशैली संबंधी विकारों को नियंत्रित करने सहित स्तन कैंसर कई प्रकार के कैंसर का शीघ्र पता लगाना एवं उपचार जरूरी है। गौरतलब हैकि राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह स्वयं भी जानेमाने...

भारत में टाइगर रिज़र्व के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन के पांचवें चक्र की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया हैकि प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण केलिए अंतर्राष्ट्रीय संघ एवं संरक्षित क्षेत्रों पर विश्व आयोग के ढांचे से अपनाया गया प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन टाइगर रिज़र्व और उनसे जुड़ी लैंडस्केप कनेक्टिविटी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की तीसरी वर्षगांठ पर आज भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री ने समागम में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहाकि शिक्षा ही है, जिसमें देश को सफल बनाने, देश का भाग्य बदलने की सर्वाधिक ताकत है। उन्होंने कहाकि आज 21वीं सदी का...

केंद्रीय संस्कृति, विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कुतुबमीनार परिसर में 'मेरा गांव मेरी धरोहर' वेब पोर्टल का शुभारंभ किया है, जो एक वर्चुअल संग्रहालय है एवं अनोखा आभासी संग्रहालय 29 राज्यों और 7 केंद्रशासित प्रदेशों में फैले भारत के 6.5 लाख गांवों का सांस्कृतिक मानचित्रण करके हमारे गांवों...

भारत और मलेशिया केबीच सैन्य सहयोग पर उप समिति की 10वीं बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि मलेशियाई पक्ष का नेतृत्व वहां के असिस्टेंट चीफ ऑफ स्टाफ, रक्षा संचालन एवं प्रशिक्षण विभाग के मेजर जनरल दातो खैरुल अनुआर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र परिसर भारत मंडपम का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया और जी-20 सिक्के एवं जी-20 टिकट का भी अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने ड्रोन के माध्यम से कन्वेंशन सेंटर के नामकरण समारोह और प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखे। प्रधानमंत्री...