
उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में बड़े पैमाने पर 7 फरवरी 2021 को घातक हिम-चट्टान हिमस्खलन में 200 से अधिक लोगों की जान गई और बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था। वैज्ञानिकों ने इस आपदा के कारणों का पता लगा लिया है। उन्होंने अध्ययन में पाया हैकि आपदा आनेसे पहले यह क्षेत्र भूकंपीय रूपसे सक्रिय था। वैज्ञानिकों को रॉक-आइस-पृथकता या अलगाव...

ऋषिगंगा नदी पर जोशीमठ-मलारी रोड पर रेनी गांव में सीमा सड़क संगठन के निर्माणाधीन 200 फीट का बेली पुल जनता के लिए खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन ने 7 फरवरी 2021 को अचानक आई बाढ़ के कारण कट गए उत्तराखंड के चमोली जिले के 13 सीमावर्ती गांवों में 26 दिन के रिकॉर्ड समय में कनेक्टिविटी बहाल कर दी है। सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट...

मणिपुर की राजधानी इंफाल में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक चली 23वीं राष्ट्रीय कनो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम (उत्तरांचल कयाकिग कनोइंग व राफ्टिंग एसोसिएशन) ने 20 स्वर्ण, 7 रजत पदक व 3 कांस्य पदक जीते। उत्तरांचल की टीम ने जूनियर बालक वर्ग, सब जूनियर बालक वर्ग व संपूर्ण चैपियनशिप ट्राफियों पर भी कब्जा किया है। कनो वर्ग में ओलंपिक...
विष्णुगाड-पीपलकोटी बांध से जुड़े आंदोलनकारियों का कहना है कि उत्तराखंड में अलकनंदा गंगा पर प्रस्तावित विष्णुगाड-पीपलकोटी बांध परियोजना पर अभी भी रोक जारी है। सर्वोच्च न्यायालय के हवाले से 25 जनवरी को एक भ्रामक ख़बर आई और उसके बाद विश्व बैंक व अन्य सरकारी परियोजनाओं से जुड़े देहरादून के एक एनजीओ ने वक्तव्य जारी किया, जिसे कई अखबारों ने छापा है, मगर इस तरह की किसी खबर की कोई पुष्टि नही...