स्वतंत्र आवाज़
word map

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया पौधारोपण

'देशभर में महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण'

कृषि मंत्री का भोपाल में लखपति दीदीयों और बहनों से संवाद

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 8 March 2025 03:54:37 PM

tree plantation done on international women's day

भोपाल। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बहनों और लखपति दीदीयों केसाथ भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश-प्रदेश की नारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहाकि भारत में हजारों साल पहले यह कहा गया हैकि जहां माँ, बहन-बेटी को मान-सम्मान और इज्जत की नज़र से देखा जाता है, वहीं देवता भी वास करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि हमारे लिए बहनें और बेटियां देवी स्वरूपा हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है-महिला सशक्तिकरण। शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि महिलाएं भी आर्थिक रूपसे सक्षम हों, इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि आजीविका मिशन से आज 91 लाख महिला स्वयं सहायता समूह देशभर में हैं, जिससे लगभग 11 करोड़ दीदियां जुड़ी हुई हैं और 745 जिलों के 7 हजार 138 ब्लॉक्स में ये समूह फैले हुए हैं। उन्होंने कहाकि हमारे क्लस्टर लेवल के भी ऑर्गेनाइजेशन बने हैं, जो इन समूहों को संगठित करने का काम करते हैं, इन समूहों, संस्थाओं को 50 हजार करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई है, लेकिन 10 लाख 14 हजार करोड़ रुपए बैंकों से भी सस्ते ब्याज की दरों पर दिलाए गए हैं, जिनसे उन्होंने कई स्वरोज़गार जैसे कामकाज शुरू किए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि आज लखपति दीदियां, बैंक सखी, कृषि सखी, टैक्स सखी, पशु सखी अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं, हजारों प्रकार के काम ये बहनें कर रही हैं और वर्तमान में सवा करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। उन्होंने कहाकि 3 करोड़ लखपति दीदी और बनानी है, बहुत जल्द हम ये लक्ष्य हासिल करेंगे और तीन करोड़ दीदियां, लखपति दीदी होंगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि हम हर बहन और बेटी को आजीविका मिशन के समूहों से जोड़ेंगे, बहनें ग़रीब नहीं रहेंगी, वो काम करेंगी, आगे बढ़ेंगी, भारत और अपने गांव को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहाकि आज ये बहनें न केवल आर्थिक रूपसे सशक्त हुई हैं, बल्कि समाज में इनका मान-सम्मान, इज्जत बढ़ी है, सामाजिक सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहाकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। उन्होंने कहाकि अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर ये बहनें ही चुनाव लड़ेंगी, सांसद विधायक मंत्री बनेंगी और दूसरी बहन-बेटियों की तकदीर बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी एवं अपने देश को विकसित बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]