स्वतंत्र आवाज़
word map

मॉरीशस के लोक सेवकों को भारत करेगा सशक्त!

अटलजी पर मॉरीशस में लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का लोकार्पण

भारत और मॉरीशस विकास साझेदारी के तहत ऐतिहासिक परियोजना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 12 March 2025 05:27:58 PM

inauguration of the institute of public service and innovation in mauritius on atalji

पोर्ट लुइस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा एवं नवाचार संस्थान का आज संयुक्त रूपसे लोकार्पण किया। दोनों राजनेताओं ने साझा रूपसे मानाकि यह संस्थान शिक्षण, अनुसंधान और लोक सेवा केलिए एक केंद्र के रूपमें काम करेगा तथा भविष्य केलिए नए विचारों और नेतृत्व को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहाकि यह प्रगति और विकास केलिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है एवं भारत-मॉरीशस विकास साझेदारी केतहत कार्यांवित यह ऐतिहासिक परियोजना मॉरीशस में क्षमता निर्माण केप्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है। वैश्विक दक्षिण केप्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह संस्थान हिंद महासागर क्षेत्रमें एक विश्वसनीय साझेदार के रूपमें भारत की भूमिका तथा व्यापक भारत-मॉरीशस साझेदारी को और अधिक मजबूत करने केप्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत, मॉरीशस केसाथ वर्ष 2017 में एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत 4.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उपलब्‍ध धनराशि से अत्याधुनिक संस्थान, मंत्रालयों, सार्वजनिक कार्यालयों, अर्ध सरकारी निकायों और सरकारी उद्यमों में मॉरीशस के सिविल सेवकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा एवं नवाचार संस्थान, मॉरीशस के लोक प्रशासन में उत्कृष्टता केंद्र के रूपमें काम करेगा एवं अनुसंधान शासन अध्ययन और भारत केसाथ संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आईटीईसी और भारत सरकार के छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों से बातचीत की, जिन्होंने भारत में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त की है। इन क्षमता निर्माण आदान-प्रदानों ने दोनों देशों के लोगों केबीच मजबूत संबंधों को और गहरा कर दिया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]