जानकीपुरम स्थित शाही मस्जिद में जलसा इस्लाहे मुआशिरा का आयोजन किया गया। जलसे की अध्यक्षता शाही मस्जिद जानकीपुरम के खतीब व इमाम मौलाना मोहम्मद फ़ेज़ान अज़ीज़ी ने की। जामिया आर्फिया स्येद सरावां इलाहाबाद के उस्ताद मौलाना डॉ ज़ियाउर्रहमान अलीमी ने कहा कि एक मुसलमान के लिए जरूरी है कि वह अपने ईमान को मज़बूत रखे...

उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चे के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मोर्चे के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कैंप लगा कर भारी तादात में अल्पसंख्यकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रूमाना...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल में प्रवेश हेतु ई-टिकटिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है। अखिलेश यादव ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि ताजमहल प्रवेश हेतु ई-टिकटिंग की व्यवस्था...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था-'भारत स्वच्छ हो' इसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया और देशवासियों से अपील की कि जब हम वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएं तो भारत स्वच्छ भारत दिखे। भारतीय नागरिक होने के नाते हमारा भी सामाजिक उत्तरदायित्व है कि हम महात्मा गांधी के इस सपने और प्रधानमंत्री के प्रयासों को सफल बनाएं, इन प्रतिबद्धताओं के साथ स्टडी...

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। विधान परिषद सदस्य नरेश चंद्र उत्तम को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। रघुराज सिंह शाक्य को उपाध्यक्ष, रमेश प्रजापति को महासचिव तथा रामदुलार राजभर को कोषाध्यक्ष नामित किया गया...

लखनऊ के वेब सिनेमा पोंटी चढ्ढा की प्रस्तुति फिल्म जिगरिया के प्रमोशन के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, नायक हर्षवर्धन देव और नायिका चैरी माडिया गोमती नगर स्थित वेब मॅाल पहुंचे और दावा किया कि यह एक अच्छी फिल्म है और दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म इसी दस अक्तूबर को रिलीज हो रही है। जिगरिया फिल्म के प्रमोशन के लिए कलाकारों...

आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरभि रंजन ने कहा है कि अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने हेतु बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें स्वावलंबी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को रोक कर नारी शक्ति का सम्मान करना होगा, तभी अगली पीढ़ी मजबूत होगी, इस भावना के साथ आकांक्षा समिति बालिकाओं को अपनी...

लखनऊ में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जय नारायण पीजी कॉलेज के सामने छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। पुतला दहन का कार्यक्रम छात्र नेता ज्योति राय, मयंक यादव, अनुराग दुबे, सूरज तिवारी, अभिषेक मिश्रा, रूद्र शुक्ला आदि के नेतृत्व में किया गया। छात्र नेता ज्योति राय का कहना है कि लिंगदोह समिति के...

भारत की राजनीति में आज जिस तरह की गिरावट आ रही है, उसे देखते हुए एक नए राजनैतिक दल के गठन की आवश्यकता महसूस करते हुए शेख़ ताज मोहम्मद नूरी ने नागरिक सेवादल नामक एक नवीन राजनीतिक दल के गठन की घोषणा की है। दल के संस्थापक शेख़ ताज मोहम्मद नूरी ने कहा कि उनका दल भारत के संविधान के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करना चाहेगा, सत्तारूढ़...

बारहवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के तत्वावधान में अगीतवाद के प्रवर्तक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रंगनाथ मिश्र 'सत्य' संस्थापक अध्यक्ष अगीत परिषद् लखनऊ की अध्यक्षता में काव्य-गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद चंद्र पांडेय पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र द्विवेदी पूर्व...

उत्तर प्रदेश कॉडर की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अपर्णा कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊॅची पर्वत शिखा किलीमंजारो पर पहुंचकर भारत और उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। यह पर्वत शिखा तंजानिया राष्ट्र में स्थित है, जिसकी ऊॅचाई समुद्र स्तर से 19,341 फिट है। अपर्णा कुमार ने 22 अगस्त 2014 को पर्वतारोहण आरंभ किया था और 30 अगस्त...

मसीही समुदाय ने कहा है कि लखनऊ में उनकी अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त शिक्षण संस्थाओं और उनकी परिसंपत्तियों के अस्तित्व को कुछ लोगों से खतरा हो गया है। मसीही समुदाय ने इन्हें बचाए रखने हेतु लखनऊ के लोगों, प्रशासन और राज्य सरकार सभी का सहयोग मांगा है। मसीही समुदाय ने मीडिया से कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 के अंतर्गत...

अदालतों और अफ़सरों के सामने अपनी सच्चाई के शपथ-पत्र देते-देते मुनेश्वर 75 वर्ष की उम्र को पार कर गया है, लेकिन उसे आजतक न्याय नहीं मिल सका है। न्याय मिला भी था तो ‘कालनेमी’ बीच में आ गए। मुनेश्वर का भी यह कसूर है कि वह एक ‘दलित’ है। सामंतवादियों के कुटिल और कपट, प्रशासन के भ्रष्ट और अकर्मण्य अधिकारियों तक उनकी तगड़ी पहुंच...

प्रकृति का गंध कोष बड़ा है। पृथ्वी अपने जन्मकाल से ही सगंधा है। सभी जीवों, वनस्पतियों और पदार्थों में पृथ्वी का अंश है, सो सबकी अपनी गंध है। देव सुगंध प्रिय हैं। पूजा-अर्चना में सुगंध की महत्ता है। हम मनुष्य भी गंध प्रिय हैं। प्रत्येक मनुष्य की अपनी प्रिय गंध है। किसी को तीखी गंध भाती है तो किसी को भीनी-भीनी। दारू गंध के...

उत्तर प्रदेश में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने सदस्यता अभियान को और अधिक गति से चलाए जाने के लिए आम्रपाली चौराहा इंदिरानगर लखनऊ में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेश श्रीवास्तव के संयोजन में लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस...