स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-मंगोलियाई सेना करेंगी संयुक्त अभ्यास

दोनों देशों के रक्षा सहयोग में मील का पत्थर होगा यह अभ्यास

भारतीय सेना के 43 जवानों की टुकड़ी उलानबटार पहुंची

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 16 July 2023 04:29:13 PM

indian army contingent of 43 soldiers reached ulaanbaatar

नई दिल्ली/ उलानबटार। भारतीय सेना के 43 जवानों की टुकड़ी मंगोलिया में सैन्य दल द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट-23 के 15वें संस्करण में भाग लेने केलिए उलानबटार पहुंच चुकी है। गौरतलब हैकि भारत-मंगोलिया क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग केलिए प्रतिबद्ध हैं। नोमैडिक एलीफेंट-23 अभ्यास भारतीय सेना और मंगोलियाई सेना केबीच रक्षा सहयोग में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जो दोनों देशों केबीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। सैन्य अभ्यास का आयोजन 17 से 31 जुलाई 2023 तक मंगोलिया के उलानबटार में निर्धारित है।
नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास भारत का मंगोलिया केसाथ एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो मंगोलिया-भारत में वैकल्पिक रूपसे आयोजित किया जाता है, इससे पूर्व सैन्य अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय बकलोह में अक्टूबर वर्ष 2019 में किया गया था। सैन्य अभ्यास मे मंगोलियाई सशस्त्र बल यूनिट 084 के सैनिक और जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के भारतीय सैनिक भाग लेंगे। भारतीय सेना के जवानों की टुकड़ी भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से उलानबटार पहुंची है। सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों केबीच सकारात्मक सैन्य संबंध, सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं का आदान-प्रदान, द्विपक्षीय अंतर-संचालनीयता, मिलनसार व्यवहार, सौहार्द और मित्रता को सुदृढ़ करना है।
संयुक्तराष्ट्र के अधिदेश के तहत सैन्य अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाना हैं। सैन्य अभ्यास में प्लाटून स्तर का फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास शामिल है। सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय और मंगोलियाई सैनिक अपनी क्षमताओं और कौशल को बढ़ावा देने केलिए बनाई गई विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों में सहनशक्ति प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स फायरिंग, रूम इंटरवेंशन, छोटी टीम रणनीति और पर्वतीय अभ्यास शामिल हैं। अभ्यास के दौरान भारत और मंगोलिया के सैनिक एक-दूसरे के संचालन संबधित अनुभव से लाभांवित होंगे। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]