स्वतंत्र आवाज़
word map

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में सराहनीय प्रदर्शन!

भारतीय खिलाड़ियों ने कीर्तिमान स्थापित किए-प्रधानमंत्री

'खेलों में ऐसे प्रदर्शन पर हर भारतीय व खिलाड़ी को गर्व'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 9 August 2023 04:35:44 PM

world university games

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य सहित 26 पदकों केसाथ भारतीय खिलाड़ियों के कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रदर्शन की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहाकि वर्ष 1959 में इसकी शुरुआत के बादसे विश्व विश्वविद्यालय खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और इस सफलता केलिए एथलीटों, उनके परिवारों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखाकि 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में ऐसे प्रदर्शन पर हर भारतीय और खिलाड़ी को गर्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखाकि 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारतीय एथलीट 26 पदकों के कीर्तिमान स्थापित करने वाली उपलब्धि केसाथ वापस लौटे हैं, हमारा अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन! इसमें 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। हमारे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को सलाम, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया और उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। उन्होंने लिखाकि विशेष रूपसे ख़ुशी की बात यह हैकि भारत ने वर्ष 1959 में इन खेलों की शुरुआत के बादसे अबतक विश्व विश्वविद्यालय खेलों में कुल 18 पदक जीते हैं, इस प्रकार इस वर्ष 26 पदकों का अनुकरणीय परिणाम वास्तव में उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने लिखाकि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण का प्रमाण है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]