स्वतंत्र आवाज़
word map

मुंबई में मराठी फिल्म बनाने का दौर!

बारा वर्षे सहा महिने मराठी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज

फिल्म में है बाल मजदूरों की दुनिया और उनका दुर्भाग्य

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 18 June 2024 04:38:09 PM

'baara varshe saha mahine' marathi film

मुंबई। आजकल मराठी में विभिन्न विषयों पर फिल्में बन रही हैं। एक अलग ही विषय पर 14 जून को महाराष्ट्रभर के सिनेमाघरों में 'बारा वर्षे सहा महिने' ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई। प्रजापति एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में बाल मजदूरों की दुनिया और उनके दुर्भाग्य को दर्शाया गया है। फिल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लांच अंधेरी के व्यंजन बैंक्वेट हॉल में हुआ। फिल्म के निर्माता जितेंद्र प्रजापति हैं, जबकि लेखक, गीतकार और निर्देशक आशीर्वाद तु पिपरे हैं। फिल्म में विजय पाटकर, संजीवनी शर्मा, गणेश परदेशी, तन्वी गांजावाला, योगेश राजगुरू, बाल कलाकार हरि अभ्यंकर और बेबी क्रिटिना जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
'बारा वर्षे सहा महिने' फ़िल्म के ट्रेलर और सॉन्ग लांच पर निर्माता निर्देशक और कलाकारों केसाथ विजय पाटकर, दिलीप सेन, आदित्य गुप्ता, मुस्तफा हुसैन, हरीश (आईएम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन) जैसी हस्तियां मौजूद थीं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर जितेंद्र प्रजापति ने कहा हैकि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है, जिसकी कहानी बहुत अच्छी है। फ़िल्म में एक संदेश भी है, जब दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखेंगे तो उसके बारेमें पता चलेगा। फ़िल्म के निर्देशक ने बतायाकि फिल्म में काफी मधुर गाने भी हैं, सभी गाने सिचुएशनल हैं। एक बर्थडे सॉन्ग भी है। बाल कामगार के सब्जेक्ट पर यह आंख खोलने वाला सिनेमा है। फ़िल्म को आईएम्प्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा रिलीज किया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]