स्वतंत्र आवाज़
word map

बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की प्रधानमंत्री से भेंट

विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विमर्श

थाईलैंड में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का समर्थन एवं शुभकामनाएं!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 12 July 2024 06:13:12 PM

bimstec foreign ministers meet prime minister

नई दिल्ली। बिम्सटेक सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त रूपसे नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के समूह केसाथ कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, सुरक्षा और लोगों केबीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सार्थक विमर्श किया। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक विकास के इंजन के रूपमें बिम्सटेक की भूमिका पर बल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शांतिपूर्ण, समृद्ध, हर स्थिति के अनुकूल और सुरक्षित बिम्सटेक क्षेत्र केलिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘लुक ईस्ट’ नीतियों के साथ-साथ क्षेत्र में सभी केलिए सुरक्षा और विकास के संदर्भ में सागर विजन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने सितम्बर में होनेवाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन केलिए थाईलैंड को भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]