स्वतंत्र आवाज़
word map

तंजानिया और भारत के रिश्ते अटूट-मुर्मु

आईपीयू की अध्यक्ष डॉ तुलिया एकसन की राष्ट्रपति से भेंट

'भारत भी अंतर संसदीय संघ का सदस्य और सक्रिय भागीदार'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 25 July 2024 12:51:30 PM

ipu president dr. tulia akesson meets the president

नई दिल्ली। संयुक्त गणराज्य तंजानिया की राष्ट्रीय सभा और अंतर संसदीय संघ की अध्यक्ष डॉ तुलिया एकसन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति भवन में डॉ तुलिया एकसन का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें 2023-26 केलिए अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत लंबे समय से अंतर संसदीय संघ का सदस्य है और भारत के संसद सदस्य कार्यकारी समिति सहित इसकी विभिन्न समितियों में सक्रिय भागीदार हैं। उन्होंने संसद सदस्यों को महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने हेतु मंच प्रदान करने केलिए अंतर संसदीय संघ की सराहना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्वास व्यक्त कियाकि आईपीयू अध्यक्ष के रूपमें डॉ तुलिया एकसन आईपीयू सदस्य देशों केबीच समझ और संवाद को और मजबूत करेंगी तथा आईपीयू के मूल्यों और उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगी, साथही इसका उपयोग वैश्विक दक्षिण के प्रासंगिक मुद्दों को उठाने केलिए प्रमुख मंच के रूपमें भी करेंगी। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत और तंजानिया केबीच पारंपरिक रूपसे घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, तंजानिया में भारतीय समुदाय भारत-तंजानिया मैत्री केलिए एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अक्टूबर 2023 में भारत की राजकीय यात्रा पर आई तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन केसाथ हुई व्यापक विचार विमर्शों को याद किया। डॉ तुलिया एकसन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय संसद की कार्यवाही भी देखी। उन्होंने इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]