स्वतंत्र आवाज़
word map

कारगिल विजय पर दुर्लभ फोटो प्रदर्शनी

नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में प्रदर्शनी का उद्घाटन

केंद्रीय संचार ब्यूरो और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आयोजन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 26 July 2024 05:51:59 PM

rare photo exhibition on kargil vijay

नई दिल्ली। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की अविस्मरणीय विजय का जश्न आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया और देश एवं देशवासियों की सुरक्षा केलिए अपने प्राणों की आहुति देनेवाले शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसीके तहत नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 'कारगिल विजय दिवस: रजत जयंती' नामसे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसका आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया है। यह प्रदर्शनी आज से 31 जुलाई-2024 तक सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम (मुख्य फ़ोयर) अगस्त क्रांति मार्ग में निःशुल्क देखी जा सकती है।
कारगिल विजय दिवस: रजत जयंती प्रदर्शनी का उद्देश्य उन वीर शहीद सैनिकों को पुन: स्मरणकर श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में असाधारण बहादुरी दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान तक दे दिया, जिससे देश की संप्रभुता की रक्षा हुई। प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध के दौरान ऐतिहासिक तस्वीरें, वीडियो, इंटरैक्टिव डिस्प्ले, सशस्त्र बलों के अनुकरणीय बलिदान के बारेमें स्कूली बच्चों केलिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी दर्शकों में देशभक्ति और देश के बहादुर सैनिकों केप्रति गौरव को बढ़ावा देगी एवं भारत के इतिहास और इसमें सशस्त्र बलों के उल्लेखनीय योगदान के बारेमें छात्रों की समझ को भी और गहरा करेगी। प्रदर्शनी स्कूली पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय मूल्यों के अनुरूप एक यादगार शैक्षिक अनुभव प्रदान करती है। प्रदर्शनी दर्शकों के न केवल ज्ञान को बढ़ाएगी, बल्कि देशसेवा में समर्पित सैनिकों की बहादुरी, राष्ट्रप्रेम और नि:स्वार्थ सेवा केलिए भी प्रेरित करेगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]