स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-दक्षिण अफ्रीका के समुद्री संबंध सशक्त

भारतीय डीएसआरवी करेगी दक्षिण अफ्रीकी नौसेना की सहायता

नौसैनिक सहयोग बढ़ाते हुए किया समन्वित कार्यांवयन समझौता

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 5 September 2024 03:03:31 PM

indian deep submergence rescue vehicle

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को विस्तार देते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूपमें एक कार्यांवयन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी संकट या दुर्घटना के समय दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मोंडे लोबेस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना केबीच यह समन्वित कार्यांवयन समझौता समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग केप्रति साझा वचनबद्धता को उजागर करता है। इस समझौते के तहत भारतीय नौसेना आवश्यकता पड़ने पर अपने डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) को तैनात करके दक्षिण अफ्रीका की नौसेना को सहायता प्रदान करेगी, जिससे दोनों देशों नौसेनाओं केबीच सहयोगात्मक संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। यह साझेदारी भारत और दक्षिण अफ्रीका केबीच दीर्घकालिक समुद्री संबंधों को भी और समृद्ध एवं सशक्त बनाती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]