स्वतंत्र आवाज़
word map

राजस्थान में भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास शुरू

वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष बारी-बारी से आयोजित होता है युद्धाभ्यास

आतंकवाद विरोधी अभियान में दोनों देशों की सैन्य क्षमता बढ़ेगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 9 September 2024 04:16:28 PM

india-us military exercise begins in rajasthan

जयपुर। भारत और अमरीका केबीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण ‘युद्धाभ्यास-2024’ का 20वां संस्करण आज से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है। यह युद्धाभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। यह भारत और अमरीका केबीच वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष बारी-बारी से आयोजित किया जारहा है। इस संस्करण में सैन्य शक्ति और उपकरणों के संदर्भ में संयुक्त युद्धाभ्यास के दायरे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारतीय सेना की छह सौ कर्मियों वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन केसाथ-साथ अन्य शाखाओं और विभागों के सैन्यकर्मी कररहे हैं। समान शक्ति वाली अमरीकी टुकड़ी का प्रतिनिधित्व अमरीकी सेना की अलास्का स्थित 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन के सैनिक कर रहे हैं।
भारत-अमरीका केबीच संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप-परंपरागत परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने केलिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। यह युद्धाभ्यास अर्द्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संचालन पर केंद्रित है। युद्धाभ्यास के दौरान सामरिक अभ्यासों में आतंकवादी कार्रवाई पर संयुक्त प्रतिक्रिया, संयुक्त योजना और संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं, जिससे विश्व के वास्तविक आतंकवादरोधी मिशनों में मदद मिलेगी। युद्धाभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम अभ्यास साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे दोनों सेनाओं केबीच अंतरसंचालन क्षमता और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी। संयुक्त युद्धाभ्यास से रक्षा सहयोग भी बढ़ेगा, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और बढ़ोत्तरी होगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]