स्वतंत्र आवाज़
word map

मोदी और मैक्रों की शहीदों को श्रद्धांजलि!

भारतीय सैनिकों की वीरगाथा संजोए मज़ार्ग्यूज़ युद्ध स्मारक गए

भारत-फ्रांस के बीच दीर्घकालिक और गहरे संबंधों को याद किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 12 February 2025 06:03:03 PM

modi and macron paid emotional tribute to the martyrs

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज सुबह मार्सिले में मज़ार्ग्यूज़ युद्ध स्मारक पर जाकर प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों राजनेताओं ने शहीदों के बलिदान को सम्मान देते हुए वहां पुष्पचक्र अर्पित करके शहीद भारतीय सैनिकों को याद किया।
गौरतलब हैकि मज़ार्ग्यूज़ युद्ध स्मारक यूरोप में शांति केलिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का इतिहास संजोए हुए है। भारतीय सैनिकों की वीरगाथा दोनों देशों के लोगों को आजभी प्रेरित करती है। यह युद्ध स्मारक दोनों देशों के लोगों केबीच उन गहरे संबंधों का स्मरण कराता है, जो दीर्घकाल से भारत और फ्रांस संबंधों को अनुकरणीय योगदान से विकसित करते रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]