स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत-कतर में मैत्री व सहयोग के बहुमूल्य संबंध'

राष्ट्रपति मुर्मु ने की कतर के शेख के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी

'भारत-कतर के दीर्घकालिक एवं बहुआयामी संबंधों का नया अध्याय'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 19 February 2025 01:51:04 PM

sheikh tamim bin hamad al thaniand president droupadi murmu

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दो दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के सम्मान में कल राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज की मेजबानी की। उन्होंने शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करते हुए कहाकि भारत और कतर का रिश्ता कूटनीति एवं राजनीति की सीमाओं से परे है और आशा हैकि कतर से आए हमारे मित्र रात्रिभोज के दौरान इस अद्वितीय सांस्कृतिक संबंधों का अनुभव कर पाएंगे। उन्होंने कहाकि कतर से भारत के संबंध ऐतिहासिक हैं, भारत केसाथ कतर पश्चिम एशिया के वाणिज्य संबंधों का अभिन्न हिस्सा है। राष्ट्रपति ने कहाकि शेख तमीम बिन हमद अल थानी की यह दूसरीबार यादगार भारत यात्रा दोनों देशों के मध्य ऐतिहासिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने जिक्र कियाकि पारंपरिक जलयानों, जिन्हें ‘ढो’ के रूपमें जाना जाता है ने परंपराओं, वस्तुओं, विचारों और सांस्कृतिक निधियों के आदान-प्रदान के जरिए सदियों से दोनों देशों को आपस में जोड़े रखा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि दोनों देशों के लोग सदियों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परंपराओं के माध्यम से जुड़े हुए हैं, हमारे संबंधों की झलक हमारे लोगों की पसंदीदा कला, संगीत और खान-पान में भी देखी जा सकती है, चाहे वह बिरयानी हो या 'कड़क चाय'! द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि उन्हें विश्वास हैकि कतर के अमीर शेख की यह भारत यात्रा हमारे दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहाकि हम वर्षों की मित्रता और सहयोग के इन संबंधों को बहुमूल्य मानते हैं एवं इनको औरभी ज्यादा मजबूत बनाने की आशा करते हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि कतर में रहनेवाले भारतीय समुदाय ने कतर को अपना दूसरा घर बना लिया है और वे वहां के स्थानीय समाज में सरलता से घुल मिल गए हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत-कतर केबीच बहुआयामी जुड़ाव और सहयोग गहरी सहजता व समय परीक्षणित सद्भावना से चिंहित हैं, दोनों देश व्यापार, निवेश, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और ऊर्जा के क्षेत्रमें विश्वसनीय भागीदार हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शेख तमीम बिन हमद अल थानी केसाथ विचार-विमर्श में यह भी सुझायाकि हमें नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप के क्षेत्रोंमें अपने सहयोग को व्यापक बनाने केलिए दोनों देशों की संबंधित शक्तियों काभी लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहाकि दोनों देशों को न केवल हमारे लोगों, बल्कि दुनियाभर के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि केलिए मिलकर काम करना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु औरशेख तमीम बिन हमद अल थानी इस बातपर सहमत हुएकि भारत-कतर संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने से औरभी करीबी जुड़ाव की रूपरेखा तैयार होगी। उन्होंने उल्लेख कियाकि भारत-कतर केबीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग लगातार प्रगाढ़ हो रहा है और इसमें दोनों सरकारों की उच्चस्तर की वार्ताएं भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत विश्व में सबसे तेजीसे बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूपमें उभरा है और आनेवाले दशक में भारत दुनिया की शीर्ष तीन आर्थिक शक्तियों में होगा एवं हम औरभी मजबूत आर्थिक साझेदारी के निर्माण केलिए एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठा सकते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]