स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Saturday 22 February 2025 04:21:24 PM
नई दिल्ली। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक और प्रमुख जैन आचार्य लोकेश ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक सफल और कल्याणकारी सुशासन केलिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। जैन आचार्य लोकेश ने रामलीला मैदान में उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने का आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रीगण, मुख्यमंत्रीगण, प्रख्यात धर्मगुरु और विशिष्ट महानुभावों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनसे कहाकि उनकी सरकार संतों के आशीर्वाद से दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संतों से भेंटकर उनका विनम्रतापूर्वक आशीर्वाद लिया।
जैन आचार्य लोकेश ने विश्वास व्यक्त कियाकि महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त कीकि दिल्ली में जल्द ही यमुना स्वच्छ होगी, दिल्लीवासियों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकसित भारत केसाथ दिल्ली का भी कायाकल्प होगा। अहिंसा विश्व भारती के मीडिया मैनेजर केनु अग्रवाल ने बतायाकि जैन आचार्य लोकेश केसाथ स्वामी मंडलेश्वर बालकनाद गिरी, महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास, सुधांशु महाराज, महामंडलेश्वर कृष्ण शाह विद्याथी, सिख धर्म से बाबा अमरीक सिंह, बौद्ध धर्म से राहुल बौद्धि, इसाई धर्म से बिशप इवानियोस बिलीवर्स आदि उपस्थित थे।