स्वतंत्र आवाज़
word map

जापान के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 22 January 2014 06:48:39 PM

shinzo abe prime minister of japan

नई दिल्‍ली। भारत और जापान के बीच वार्षिक शिखर बैठक के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 25-27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वे इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निमंत्रण पर शिंजो आबे का भारत का यह सरकारी दौरा है।
भारत और जापान के बीच वार्षिक शिखर बैठक के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच होने वाली बैठक में दोनों नेता भारत-जापान सामरि‍क एवं वैश्विक साझेदारी पर मुख्‍य रूप से विचार-विमर्श करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे और राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ उनकी पत्नी अकी आबे भी भारत आएंगी। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]