

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बेनिन, गाम्बिया और अंतिम चरण में गिनी की यात्रा पर राजधानी कॉनक्री पहुंचे, जहां उनकी जोरदार अगवानी हुई। वह गिनी की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कॉनक्री हवाईअड्डा पहुंचने पर गिनी के राष्ट्रपति प्रोफेसर अल्फा कॉनडे ने उनका भव्य रस्मी स्वागत...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशभर के वन अधिकारियों का जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकसान से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को ज्ञान और कौशल से लैस होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वन अधिकारियों की पारंपरिक भूमिका मौलिक रूपसे बदल रही है और उन्हें अब न केवल वनों का स्थायी प्रबंधन सौंपा गया है,...

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारत का उभरता ऊर्जा क्षेत्र विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। ब्लूमबर्ग एनईएफ नई दिल्ली समिट में आज उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र को सॉवरेन वेल्थ फंड्स, पेंशन निधि, पश्चिमी, एशियाई और मध्य एशियाई देशों के लंबी अवधि वाले रणनीतिक...

भारत सरकार में इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि कॉरपोरेट कम्युनिकेशन को नवीनतम टेक्नॉलाजी अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था आज कठिन दौर से गुजर रही है और ऐसी स्थिति में माहौल के अनुसार नहीं बदलने वाली कम्पनियां आगे सफल नहीं होंगी। उन्होंने कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अधिकारियों...

भारतीय सेना ने पारिस्थितिकी के अनुकूल एक पहल के तहत विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के साथ साझेदारी में नई दिल्ली में अपने अधिकारियों के लिए ई-कार का उपयोग आरम्भ किया है। नई दिल्ली में सेना में ई-कार की शुरुआत करने की परिकल्पना विश्व पर्यावरण दिवस पर की थी और क्यूएमजी लेफ्टिनेंट जनरल गोपाल आर ने भारतीय...

केंद्रीय वित्त मंत्रालय का राजस्व विभाग वैश्विक व्यापार बढ़ाने की अपनी रणनीतिक प्रतिबद्धता के तहत 1 से 7 अगस्त के बीच भारत का प्रथम राष्ट्रीय ‘टाइम रिलीज स्टडी यानी टीआरएस’ करा रहा है, जिसके बाद से हर साल इसी अवधि के दौरान इस कवायद को संस्थागत रूप प्रदान किया जाएगा। टीआरएस दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता...

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत के घरेलू बाज़ार को महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के तीन केंद्रीय प्रतिष्ठान राष्ट्रीय एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड (नालको), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन कम्पनी लिमिटेड...

भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार जहाजरानी और रासायनिक एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया और स्वतंत्र प्रभार पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने एक बैठक में देश में समुद्री पर्यटन की असीम संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने तटीय पर्यटन के जरिए देश के तटीय इलाकों में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को बढ़ावा...

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अनुकम्पा आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चुने गए 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। डॉ जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अनुकम्पा आधार पर नियुक्तियों के लिए सरकार की एक प्रणाली है,...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गाम्बिया की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और कहा कि भारत और अफ्रीका के समक्ष विकास से संबंधित समान चुनौतियां मौजूद हैं एवं दोनों समान अनिवार्यताओं से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीका का भविष्य का आर्थिक अनुमान और भारत का विकास दोनों ही एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे...

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल भवन में भारतीय वायुसेना स्वागत सहप्रचार मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री धोत्रे संजय शामराव और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ उपस्थित थे। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने आधिकारिक मोबाइल गेमिंग ऐप...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज सूचना भवन में प्रकाशन विभाग की अनेक ई-परियोजनाओं की शुरुआत की। पुस्तक गैलरी अवलोकन के दौरान उन्होंने विभाग की नई डिजाइन वेबसाइट, मोबाइल ऐप डिजिटल डीपीडी, रोज़गार समाचार के ई-संस्करण और ई-पुस्तक सत्याग्रह गीता की शुरुआत की। प्रकाश जावड़ेकर ने इस अवसर पर कहा कि मन...

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में समुदायस्तर पर नवाचार की भावना को प्रोत्साहन देने के लिए अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य सामाजिक सेवा के लिए समाधान केंद्रित प्रयास से नवाचार भावना को प्रोत्साहन प्रदान करना है। धर्मेंद्र प्रधान...

केंद्रीय श्रम और रोज़गार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में वेतन विधेयक-2019 पेश करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक विधेयक है, जिसका उद्देश्य पुराने और अप्रचलित श्रम कानूनों को विश्वसनीय और भरोसेमंद कानूनों में तब्दील करना है, जो वक्त की जरूरत है। संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस समय 17 मौजूदा श्रम कानून 50 से ज्यादा...

उपभोक्ता संरक्षण विधेयक-2019 लोकसभा में पारित हो गया है। विधेयक पेश करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि विधेयक में नियमों को सरल बनाया गया है, इससे उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ता शिकायतों से संबंधित पूरी...