स्वतंत्र आवाज़
word map

रूस के नेवी कमांडर चीफ भारत आए

भारत-रूस नौसैनिक सहयोग कई मोर्चों पर मजबूत हुआ

भारतीय सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया भव्य स्वागत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 20 August 2024 01:54:56 PM

visit of admiral alexander alekseyevich moiseyev to india

नई दिल्ली। रूसी संघ की नौसेना के कमांडर इन चीफ एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव 22 अगस्त-24 तक भारत में हैं। उनकी यह यात्रा रूस और भारत की नौसेनाओं केबीच दीर्घकालिक और गहरे संबंधों का उल्लेखनीय प्रमाण है। राजधानी दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन पहुंचने पर एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव का भारतीय सैनिकों ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर केसाथ भव्य स्वागत किया। रूस के नेवी कमांडर चीफ की इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को और ज्यादा मजबूत करना एवं नौसैनिक सहयोग के नए मार्ग तलाशना है।
रूसी नौसेना चीफ एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव ने 19 अगस्त को भारत आगमन पर नई दिल्ली में भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी से भेंट की और दोनों देशों की नौसेनाओं केबीच सहयोग को और बढ़ाने केलिए सहयोगी व्यवस्था और उपायों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। गौरतलब हैकि भारतीय नौसेना कई मोर्चों पर रूसी संघ की नौसेना केसाथ सहयोग करती है, जिसमें दोनों देशों केबीच सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी एम एंड एमटीसी) व्यवस्था के माध्यम से परिचालन बातचीत, प्रशिक्षण, हाइड्रोग्राफिक सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान शामिल है।
भारतीय नौसेना विभिन्न बहुपक्षीय मंचों, हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, मिलन, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन, पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी और आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस पर रूसी नौसेना केसाथ भी बातचीत करती है। रूसी नौसेना चीफ का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, रक्षा सचिव, वायुसेना के उपप्रमुख और भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वे मुंबई का दौरा करेंगे, जहां पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ केसाथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, साथही स्वदेशी युद्धपोतों और पनडुब्बियों, नौसेना गोदी और मैसर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भी जाएंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]