स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय तटरक्षक का गश्ती पोत जकार्ता पहुंचा

आईसीजी की महिला अफसरों ने गश्ती पोत सुजय की कमान संभाली

भारतीय तटरक्षक बल द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 22 August 2024 02:34:11 PM

indian coast guard patrol vessel reaches jakarta

जकार्ता। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का अपतटीय गश्ती जहाज सुजय पूर्वी एशिया में तैनाती के हिस्से के रूपमें एक महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर केसाथ दो दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया के जकार्ता बंदरगाह पर पहुंचा। भारतीय तटरक्षक बल की विशिष्ट पहल के अंतर्गत जहाज पर सवार दो महिला आईसीजी अधिकारी ‘समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा में महिलाओं’ का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से विदेश में तैनाती पर रवाना हुईं। वे द्विपक्षीय सहकारी कार्यक्रमों में संवाद और दूसरी गतिविधियों में भागीदारी करेंगी। गश्ती पोत सुजय का चालक दल इस यात्रा में समुद्री प्रदूषण कार्रवाई, समुद्री खोज और बचाव तथा समुद्री कानून प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य संचालन संबंधी बातचीत में शामिल होगा।
गश्ती पोत सुजय के चालक दल की गतिविधियों में बादन केमानन लौट रिपब्लिक इंडोनेशिया बाकमला अर्थात इंडोनेशिया तटरक्षक केसाथ कामकाजी वार्तालाप, क्रॉस डेक प्रशिक्षण, संयुक्त योग सत्र, मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन और बाकमला केसाथ समुद्री अभ्यास भी शामिल हैं। जहाज पर सवार 10 एनसीसी कैडेट स्थानीय युवा संगठनों के सहयोग से समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन में भाग लेंगे, जिससे भारत सरकार के 'पुनीत सागर अभियान' में योगदान मिलेगा और अंतर्राष्ट्रीय पहुंच बढ़ेगी। गौरतलब हैकि आईसीजी ने 6 जुलाई 2020 को समुद्री सहयोग बढ़ाने और अपने जुड़ाव को संस्थागत बनाने केलिए बाकामला केसाथ एक समझौता किया था और जकार्ता में यह तैनाती समझौते के दायरे में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की आईसीजी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह समझौता प्रमुख समुद्री एजेंसियों केसाथ द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में भी शानदार भूमिका निभा रहा है, जो समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करते हुए इस क्षेत्रमें समुद्र की सुरक्षा एवं संरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता केलिए जरूरी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]