
नई दिल्ली। थाईलैंड नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल लुईचई रुद्दीत 21 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ थाई नौसेना का 9 सदस्यीय शिष्टमंडल भी आया हुआ है। एडमिरल लुईचई रुद्दीत की थाई नौसेना का कार्यभार संभालने के बाद यह पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय नौसेना...

हैदराबाद। अंत: प्रचालनीय अपराधिक न्याय प्रणाली के अध्यक्ष और ई-समिति उच्चतम न्यायालय के प्रभारी न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर ने कॉंफ्रेंसिंग के जरिए तेलंगाना राज्य के वारंगल जिले में अदालतों और पुलिस के बीच आंकड़ों के सीधे इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान की शुरूआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ई-अदालतें...

श्रीहरिकोटा। आंध्र प्रदेश में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के जियोसिनक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल ने सफलतापूर्वक जीसैट-7ए को लांच किया। लांच के समय इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवान के नेतृत्व में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस सोमनाथ, यूआर राव उपग्रह...

नई दिल्ली। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मणिपुर के चंदेल जिले के डिंग्पी क्षेत्र से राष्ट्रीय अखंडता भ्रमण पर दिल्ली आए 20 छात्रों के एक समूह ने मुलाकात की। इस कार्यक्रम को 29 असम राइफल्स...

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय वस्त्रमंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने कल ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में एक कार्यक्रम में वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए। वस्त्रमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि निर्यात पुरस्कार कारीगरों को बेहतर उत्पाद निर्माण करने की प्रेरणा...

पोर्ट ब्लेयर। भारत के उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल अजित कुमार पी ने आज पोर्ट ब्लेयर में ‘आईएन एलसीयू एल-55’ को नौसेना में शामिल किया। यह इस प्रकृति का पांचवा जहाज है, जिसे नौसेना में शामिल किया गया है। जहाज को भारत में ही मैसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कोलकाता ने बनाया है। यह पोत पानी के साथ-साथ जमीन पर...

नई दिल्ली। नेपाल के सामान्य प्रशासन एवं संघीय कार्यमंत्री लालबाबू पंडित ने भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने सुशासन में उत्कृष्ट व्यवहार के आदान-प्रदान के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। नेपाल ने लोकप्रशासन...

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है। यह डाक टिकट पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल और वाल्मीकिनगर के सांसद सतीशचंद्र दुबे की उपस्थिति में जारी किया गया। यूरोपीय नील उत्पादकों के बिहार के चम्पारण...

मुंबई। फिल्म और मनोरंजन उद्योग के एक शिष्टमंडल ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिष्टमंडल में मनोरंजन उद्योग से संबंधित कंपनियों के निर्माता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे। शिष्टमंडल ने निकट भविष्य में भारत को 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य का भरपूर...

नई दिल्ली। तुर्की की व्यापार मंत्री रूहसर पेक्सकन ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने दिल्ली में मुलाकात की और सरकारी कृषि संस्थानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और कृषि व्यापार के बीच बेहतर तालमेल के जरिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। कृषिमंत्री ने रूहसर पेक्सकन से कहा...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत ने हमेशा अल्पसंख्यकों के प्रति उचित और भेदभाव रहित दृष्टि सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि भारत की अकाट्य आस्था समावेशन और भेदभाव के बिना समाज में रही है। उपराष्ट्रपति ये बातें आज दिल्ली में उनसे मिलने आए स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट ऑफ बिजनेस के विद्यार्थियों...

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में एक कार्यक्रम में जाने-माने कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण पर कॉफी टेबल बुक 'टाइमलेस लक्ष्मण' का विमोचन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस कालातीत यात्रा का हिस्सा बन कर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में आरके लक्ष्मण की रचनाओं में सामाजिक परिवेश की झलक...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सालेह की अगवानी की। उन्होंने राष्ट्रपति सालेह के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। मालदीव के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हम इस बात से सम्मानित हुए हैं कि कार्यभार संभालने...

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली में नीति आयोग, डब्ल्यूईपी तथा भारत में संयुक्तराष्ट्र कार्यालय के आयोजित महिला उद्यमियता मंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे सर्वसम्मति कायम करके महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना सुनिश्चित करें, ताकि महिलाओं को संसद और...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पीएसी का 70 वर्ष का इतिहास गौरवशाली है, इस बल ने अपनी व्यावसायिक कार्यदक्षता और सेवाभाव से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि सम-विषम परिस्थितियों में पीएसी ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है, देश में इस प्रादेशिक बल की विशिष्ट पहचान है। मुख्यमंत्री...

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने रिहायशी इमारतों के लिए ऊर्जा संरक्षण इमारत कोड इको निवास संहिता 2018 शुरू की है। इस कोड की शुरुआत राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने की। उन्होंने कहा कि निरंतर विकास और संसाधनों का संरक्षण करने की परिपाटी भारत...

नई दिल्ली। भारतीय दूरदर्शन पर कृषि कार्यक्रमों पर आधारित राष्ट्रीय टीवी चैनल डीडी किसान ने 'महिला किसान एवार्ड' नाम से एक रियलिटी शो की शुरुआत की है, जिसका प्रसारण 17 दिसंबर से किया जाएगा। रियलिटी शो में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, गोवा, बिहार,...

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने डाक विभाग के ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा है कि यह पोर्टल विक्रेताओं विशेषकर ग्रामीण कारीगरों, स्व-सहायता समूहों, महिला उद्यमियों, राज्य और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं स्वायत निकायों आदि को अपने उत्पाद देशभर में बेचने के लिए एक ई-मार्केट...

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 67वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 के समापन कार्यक्रम में विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। खेल राज्यमंत्री ने 4x400 रिले दौड़ के प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को...

नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से रेलवे अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। रेलवे अधिकारियों ने राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से अपने काडर से संबंधित मुद्दे के समाधान के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के हस्तक्षेप की मांग की और भारतीय रेलवे कार्मिक...