
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसी भी लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए लोगों को विकास प्रक्रिया में समान भागीदार बनाया जाना चाहिए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए वेंकैया नायडू ने सभी स्तरों पर जनता के हित में पारदर्शी और प्रभावी शासन प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने...

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सदस्य देशों की सैन्य चिकित्सा सेवाओं से युद्ध क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी से पैदा हुए खतरों से प्रभावी तरीके से निपटने के उपाय तलाशने को कहा है। रक्षामंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के पहले सैन्य चिकित्सा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध...

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने ‘जेलों में आपराधिक गतिविधियां और कट्टरता : कैदियों एवं जेल कर्मचारियों की असुरक्षा और उनका संरक्षण’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन बीपीआरएंडडी मुख्यालय में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने किया। उन्होंने गृह मंत्रालय, सीएपीएफ और राज्य...

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत-बांग्लादेश की अगरतला-अखौरा...

भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन मलेशिया के बंदरगाह कोटा किनाबालु पर पहुंच चुके हैं। ये जहाज 15 सितम्बर 2019 तक मलेशिया की यात्रा पर हैं और ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं एवं विशाखापत्तनम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इन जहाजों की यात्रा भारत...

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सरपंचों ने मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के दूरस्थ गंदोह तहसील से आए 16 सरपंच इनमें शामिल थे। डॉ जितेंद्र सिंह ने सरपंचों...

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने माउंट सतोपंथ की चोटी पर सफल चढ़ाई करने वाले सीआईएसएफ के 16 सदस्यीय दल को सम्मानित किया है। जी किशन रेड्डी ने इस अवसर पर पर्वतारोही दल को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आरोहण के लिए आत्मविश्वास एवं अदम्य साहस की बहुत आवश्यकता होती है। उन्होंने दल की महिला सदस्यों के प्रयासों को सराहा,...

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घरेलू उद्योगों, विनिर्माताओं, विभिन्न क्षेत्रों के परिसंघों के प्रतिनिधियों और उपयोगकर्ताओं के साथ प्रभावी व्यापार नीति के लिए नियामक दस्तावेजों पर विचार-विमर्श किया। पीयूष गोयल ने कहा कि उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए भारत न्यायसंगत तरीके से टैरिफ...

भारतीय संविधान की छठी अनुसूची में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए डॉ नंद कुमार साई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की 199वीं बैठक हुई, जिसमें आयोग ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे करगिल और लेह जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख...

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेले में प्रकाशन विभाग के स्टॉल पर विभाग की पांच पुस्तकों का विमोचन किया। अमित खरे ने हिंदी, अंग्रेजी और अनेक भारतीय भाषाओं में महान विभूतियों के जीवन परिचय से जुड़ी पुस्तकें प्रकाशित कर लोगों को उनके करीब लाने के लिए प्रकाशन विभाग के प्रयासों...

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विकसित जीवन कौशल पाठ्यक्रम को लॉंच किया है। इस अवसर पर संजय धोत्रे ने कहा कि जीवन कौशल इसका एक हिस्सा है, प्रत्येक व्यक्ति में जीवन कौशल का विकास होना चाहिए, क्योंकि यह ज्ञान प्राप्ति का एक जरूरी हिस्सा है। उन्होंने परीक्षाओं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूपमें डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा आईएएस की पदस्थापना हो गई है। उन्होंने नृपेंद्र मिश्र का स्थान लिया है। ओडिशा के संबलपुर में जन्मे प्रमोद कुमार मिश्रा ग़ुजरात काडर के आईएएस हैं। पीके मिश्रा को इसके पहले की सरकार में मिशन क्लीन गंगा का प्रभार दिया गया था। वह 2001 से 2004 तक गुजरात...

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी टीआईएफएफ-2019 में ‘इंडिया ब्रेकफास्ट-नेटवर्किंग सेशन’ का आयोजन किया, जिसमें टोरंटो में भारत की महावाणिज्य दूत अपूर्वा श्रीवास्तव , कलात्मक निदेशक कैमरन बैली एवं सह-प्रमुख टीआईएफएफ और भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभागियों...

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री डॉ राल्फ एवरार्ड गोंजाल्विस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री डॉ राल्फ एवरार्ड गोंजाल्विस सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री डॉ राल्फ एवरार्ड गोंजाल्विस ने नई दिल्ली में...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने समकालीन बुनाई के बेहतरीन रुझानों पर प्रदर्शनी प्रा-काशी का उद्घाटन किया। नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय ने नई दिल्ली के देवी आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 8 अक्टूबर 2019 तक मंगलवार...