
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ध्यान मुद्रा में बैठी प्रतिमा के अनावरण और अलग-अलग मुद्राओं में उनकी मूर्तियों से युक्त गांधी वाटिका का नई दिल्ली में उद्घाटन किया है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि मैं शांतिदूत और पूरी मानवता के हित में आजीवन समर्पित रहने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...

भारत जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है। देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों एवं विभिन्न आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ पीके मिश्र ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना केसाथ दिल्ली में विभिन्न स्थलों का दौरा किया। प्रमुख सचिव डॉ पीके मिश्र जी-20...

भारतीय रेल सेवा की शीर्ष अधिकारी जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेल बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त की गई हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाली जया वर्मा सिन्हा पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने आज रेल भवन दिल्ली में अपना नया पदभार संभाल लिया है। इससे पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बच्चों से चंद्रयान-3 मिशन की हाल की सफलता पर अपनी खुशियां और सकारात्मक भावनाएं...

संयुक्त अरब अमीरात के कर्नल डॉ अली सैफ अली मेहराज़ी के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना का तीन सदस्यीय विषय विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल कोच्चि, गोवा और नई दिल्ली में भारतीय नौसेना की विशेष मौसम विज्ञान, समुद्र विज्ञान और मौसम मॉडलिंग इकाइयों की चार दिवसीय यात्रा पर भारत आया हुआ है। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं केबीच...

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी के सातवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में इस साल से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक अध्याय 'हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि' शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त रूपसे शुरू की गई पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य केप्रति...

भारत और बांग्लादेश ने ढाका में आयोजित पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता में भाग लिया। गौरतलब हैकि भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमने बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने बांग्लादेशी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वकार-उज्जमां प्रधान स्टाफ अधिकारी सशस्त्र बल प्रभाग केसाथ बैठक की सह अध्यक्षता की। भारत और बांग्लादेश...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से 51000 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को रोज़गार नियुक्तिपत्र वितरित किए। यह रोज़गार मेला देश के 45 स्थानों पर आयोजित किया गया था। रोज़गार मेले के माध्यम से गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि नंदमूरि तारक रामाराव को लोग स्नेह और सम्मान केसाथ एनटीआर के नाम से याद करते हैं, उनकी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में इस...

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली में प्यारी सफेद बाघिन सीता के जुड़वां शावकों अवनी और व्योम का पहला जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के महानिदेशक और एसएस चंद्रप्रकाश गोयल मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ एसके शुक्ला विशेष अतिथि के...

मिस्र के काहिरा पश्चिम एयर बेस में 27 अगस्त से 16 सितम्बर 2023 तक होनेवाले द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने केलिए भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी प्रस्थान कर चुकी है। भारतीय वायुसेना इस एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 आयोजन में पहलीबार भाग ले रही है, इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंद्रयान-3 मून लैंडर की सफल लैंडिंग के क्रम में इसरो टीम से मिलने केबाद प्रधानमंत्री बैंगलुरू से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि सितंबर के महीने में दिल्ली के लोग जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाकर हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को...

आयकर विभाग ने करदाताओं के अनुभव को बढ़ाने और नई प्रौद्योगिकी केसाथ तालमेल बनाए रखने केलिए अपनी राष्ट्रीय वेबसाइट को उपयोगकर्ताओं केलिए सहज इंटरफेस, मूल्यवर्द्धित फीचरों तथा नए मॉड्यूल केसाथ संशोधित कर दिया है। नई संशोधित वेबसाइट उदयपुर में आयकर निदेशालय के आयोजित चिंतन शिविर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हैकि चंद्रयान-3 का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव सॉफ्ट पावर कूटनीति में भारत का उभरना था। उन्होंने कहाकि सॉफ्ट लैंडिंग के समय विश्व के सभी प्रमुख चैनल इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और हमें बधाई दे रहे थे। जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 की सफलता को राष्ट्र केलिए गौरव का क्षण बताते हुए कहाकि हम बड़े...

ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से विभूषित किया है। ग्रीस में द ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी, इसमें सितारे के आमुख पर देवी अथेना का मुख अंकित है, 'ओनली द राइचस् शुड बी ऑनर्ड' यानी 'केवल सत्यनिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान हो', इबारत उकेरी हुई है।...