

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिंदी में लिखी पुस्तक ‘द रियल मोदी’ का राजभवन में सामूहिकरूप से विमोचन किया। पुस्तक के लेखक पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी हैं। इस अवसर पर राज्य के मंत्री रमापति...

महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय लखनऊ में माधव मंदिर की संस्था राधामाधव सेवा संस्थान के तत्वावधान में नटखट कान्हा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित नटखट कान्हा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने आर्ट पेपर पर अपनी गज़ब की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।...

‘नेशनल इंटीग्रेशन टूर’ के अंतर्गत अरूणाचल प्रदेश के बोमडीला से आए 10 छात्राओं एवं 2 अध्यापकों के दल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से राजभवन में भेंट की। राज्यपाल ने छात्राओं को बताया कि उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से केवल तीन देश अमेरिका, चीन और इंडोनेशिया ही उत्तर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार सामान्य बजट की लगभग 53 प्रतिशत धनराशि व्यय कर चुकी है, इससे पता चलता है कि राज्य सरकार के सतत प्रयास से प्रदेश का तीव्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत किया गया अनुपूरक बजट प्रदेश सरकार का अबतक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट है। उन्होंने दावा किया...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों के अधिकांश उत्तरों से ज्यादा संतुष्ट नज़र नहीं आए। उन्होंने निर्देश दिए कि समीक्षा बैठक में जो विषय आए हैं, उनपर दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग...

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के नवमनोनीत सदस्य और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि केंद्र और प्रदेशों की सरकारें सिर्फ विज्ञापनों में अपनी उपलब्धियां दिखाने-गिनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि देश-प्रदेश में आज किसानों की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है, किसान रोजाना...

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन गांधी सभागार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ी सम्मान समारोह में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया। खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय...

मनोरंजनकर निरीक्षक संघ अपनी सेवा संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं होने और उन्हें लगातार लटकाए जाने के कारण आंदोलन पर उतर आया है। निरीक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि वे उनके मामले में सक्षम अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के लिए आदेशित करें, ताकि उनकी कार्यशक्ति का राज्य के राजस्व की वृद्धि...

प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और लखनऊ परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने संस्कार भारती गोमतीनगर लखनऊ के नटराजन पूजन एवं कला गुरु सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि संस्कार और संवेदना मानव समाज की रीढ़ हैं, सामाजिक व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु युवा पीढ़ी में इनका संचरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल...

सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 'प्रदूषण निगरानी: मृदा प्रदूषण' विषय पर एक माह की अवधि का प्रथम सर्टीफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह हरित कौशल विकास कार्यक्रम, पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को उत्तर प्रदेश जल प्रबंधन और नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। गौरतलब है कि सुशील कुमार 1982 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। वे 30 अप्रैल 2018 को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में सचिव पद से सेवानिवृत...

भारतीय सेना की मध्य कमान सेना पत्नी कल्याण संघ ने अपनी 52वीं वर्षगांठ लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय में धूमधाम से मनाई। वर्ष 1966 में स्थापित सेना पत्नी कल्याण संघ देश की एक बड़ी स्वयंसेवी संस्था है, जो सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए महिला सशक्तिकरण और उनके विकास से जुड़े कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाती है। सेना...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में एक कार्यक्रम में अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय एवं सुप्रसिद्ध शायर नूर अमरोहवी के द्विभाषीय गज़ल संग्रह 'दुआएं काम आती हैं' का लोकार्पण किया। नूर अमरोहवी ने यह गज़ल संग्रह अपने माता-पिता को समर्पित किया है। कार्यक्रम में देश के महापुरुष और प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी...

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने सभी दलों से 23 अगस्त से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के सुचारु संचालन के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है। विधानभवन में एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश के...

भारतीय जनता पार्टी के शिखर राजनेता, लखनऊ से पांच बार सांसद, तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ में पहली पसंद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया है। लालजी टंडन लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जनसंघ, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जाना पहचाना नाम है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जब सक्रिय राजनीति से सन्यास...